Ro no D15139/23

आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने में धमतरी दूसरे स्थान पर

*अब तक साढ़े 68 प्रतिशत से अधिक बुजुर्गों के बने कार्ड*

धमतरी 23 मई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल और लगातार समीक्षा के परिणामस्वरूप आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने में धमतरी जिला 68.6 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि जिले में 30 हजार 787 लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 21 हजार 119 कार्ड बना लिए गए हैं। इसके तहत 70 और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने के लिए जिले में मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों सहित मितानिनों की भी ड्यूटी लगाई गई। योजना के तहत 70 एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रूपये तक मु्फ्त उपचार का लाभ दिया जाता है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के शेष वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी चॉईस सेंटर अथवा आधार सेवा केन्द्र में जाकर आयुष्मान वय वंदन कार्ड पंजीयन करा लें। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड अपडेट नहीं होने की स्थिति में आधार सेवा केन्द्र में जाकर आधार कार्ड में स्वयं अथवा घर के किसी सदस्य का एक्टीव मोबाईल नंबर लिंक करा लें। इसके दो दिन बाद फिर से किसी भी नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में अपडेटेड आधार कार्ड और आधार लिंक मोबाईल नंबर सहित स्वयं उपस्थित होकर आयुष्मान वय वंदन कार्ड पंजीयन कर लेने की भी अपील कलेक्टर ने की है।

  • Related Posts

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: युवा ई-अरीना में विद्यार्थियों ने दिखाया गेमिंग और डिजिटल गतिविधियों का हुनर

    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में शामिल होकर विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह   धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में युवाओं को डिजिटल तकनीक, ई-स्पोर्ट्स…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी