Ro no D15139/23

प्रतिभा खोज के तहत खिलाड़ियों को दी जाएगी खेलवृत्ति

जशपुरनगर 23 मई 2025/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक वित्तीय वर्ष में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत् खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति दी जावेगी। प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड एवं नेशनल गेम्स में शामिल खेलों के राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रीय चौम्पियनशिप के सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान की जावेगी। यह खेलवृत्ति एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार ही दिया जाएगा।

इनमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीनियर वर्ग को 75 हजार रूपये, जूनियर वर्ग 60 हजार रूपये और सब जूनियर वर्ग को 50 हजार रूपये खेलवृत्ति दी जाएगी। इसी प्रकार  द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सीनियर वर्ग को 50 हजार रुपये, जूनियर वर्ग को 40 हजार रुपये, सब जूनियर वर्ग को 25 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त सीनियर वर्ग को 40 हजार रुपये, जूनियर वर्ग को 30 हजार रुपये, सब जूनियर वर्ग  को 20 हजार रुपये खेल वृत्ति दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला-जशपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर से फोन नम्बर 87703 01503 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान सिकल सेल प्रभावित बच्चों एवं किशोरों हेतु PCV-13 टीकाकरण शिविर आयोजित, 69  को लगा न्यूमोकोकल टीका

    स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण से बचाव के लिए पात्र बच्चों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की जशपुरनगर 21 सितंबर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के तहत सिकल सेल रोग…

    Read more

    सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं में कमी लाने प्रभावी कदम उठाने के निर्देश

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित सड़क दुर्घटनाओं की त्रिवर्षीय स्थिति, चालानी कार्रवाई और पीएम राहत एवं राहवीर योजना की हुई समीक्षा जशपुरनगर…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज