Ro no D15139/23

जिला प्रशासन की पहल, युवाओं को उद्यम से जोड़ने किये जा रहे सकारात्मक प्रयास

*नगरी में आयोजित हुआ युवा उद्यमी एवं स्टार्टअप सम्मेलन*

धमतरी 23 मई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में अनुसूचित जनजाति के युवाओं को उद्यम एवं स्टार्टअप की जानकारी देने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के उद्यमिता और स्टार्टअप की ओर स्थानीय उद्यमिता को उन्मुख करने के लिए उद्यम से विकास श्रृंखला का अनुशरण शिविर जनपद पंचायत नगरी में आज आयोजित किया गया, जिसमें 50 उद्यमियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा ने युवाओं से रूबरू चर्चा कर उनके द्वारा किये जा रहे अथवा उद्यम के लिए तैयार योजना की जानकारी ली। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसमें छूट एवं सब्सीडी का भी प्रावधान है। इन योजनाओं का लाभ लेकर युवा अपने सपनों को पूरा कर सकते है। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए योजना बनाने, उसे चलाने, मार्केटिंग आदि के लिए हरसंभव सहायता जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। स्टार्टअप के लिए भूमि, लोन, अनुदान, ब्रांडिंग, बाजार आदि में भी शासन की नीति अनुसार युवाओं को सहायता दी जायेगी।
इसके साथ ही ऐसे युवाओं को बड़े शहरों और औद्योगिक संस्थानों को देखना समझना चाहते है, उन्हें विजिट भी कराया जायेगा। कलेक्टर ने उद्योग एवं व्यापार विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में युवाओं की आवश्यक मदद करने के निर्देश दिये।
महाप्रबंधक उद्योग श्री सुरेन्द्रपुरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में इच्छुक युवाओं का बिजनेश प्लान तैयार कराया गया तथा शासकीय ऋण अनुदान योजना पीएमएफएमई एवं पीएमईजीपी के 13 प्रकरण शिविर में तैयार किये गये। साथ ही लघु व्यावसायियों के 11 प्रकरण अंत्यावसायी योजना अंतर्गत तैयार किये गये। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने अपने द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी व उसे वृहद स्तर पर करने के लिए तैयार कार्ययोजना के बारे में भी कलेक्टर को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, महाप्रबंधक उद्योग श्री गोस्वामी, एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नेशनल एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव में धमतरी के 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सहभागिता

    15 से अधिक उद्यमियों का उद्यम पंजीयन, सार्वजनिक उपक्रमों में वेंडर बनने के अवसरों की मिली जानकारी धमतरी, 28 नवंबर 2026। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों को…

    Read more

     निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन

      सीपेट रायपुर में 480 घंटे का प्रशिक्षण, प्लास्टिक उद्योग में मशीन ऑपरेटर के रूप में रोजगार पाने का मिलेगा अवसर धमतरी, 28 नवंबर। निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं उनके…

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?