Ro no D15139/23

नेशनल एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव में धमतरी के 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सहभागिता

15 से अधिक उद्यमियों का उद्यम पंजीयन, सार्वजनिक उपक्रमों में वेंडर बनने के अवसरों की मिली जानकारी

धमतरी, 28 नवंबर 2026। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर व्यावसायिक अवसरों, सरकारी योजनाओं और संस्थागत सहयोग से जोड़ने की दिशा में धमतरी जिले के लगभग 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव में सहभागिता की।

भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित इस कॉन्क्लेव की अध्यक्षता केंद्रीय एमएसएमई मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने रायपुर के कचना क्षेत्र में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब (NSSH) के नवीन कार्यालय का भी उद्घाटन किया।

कॉन्क्लेव का उद्देश्य एससी-एसटी वर्ग के उद्यमियों को उद्यमिता, सरकारी योजनाओं, सार्वजनिक खरीद नीति तथा बड़े बाजारों से जुड़ने के अवसरों की जानकारी देना था। इसमें केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSUs), बैंकों, वित्तीय संस्थानों, जेम (GeM), एनएसआईसी, सीएसआईडीसी तथा राज्य शासन के प्रतिनिधियों ने उद्यमियों को मार्गदर्शन दिया।

धमतरी के प्रतिनिधिमंडल में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री लोकपाल खांडेकर, जिला रिसोर्स पर्सन डॉ. संदीप मेश्राम तथा ICCSWE छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं CGS Network के मुख्य समन्वयक एवं सीईओ श्री उमेश कुमार महिलानी सहित उद्यमी एवं जिला स्तरीय टीम के सदस्य शामिल रहे। कॉन्क्लेव में जिले के 15 से अधिक प्रतिभागियों का उद्यम (Udyam) पंजीयन कराया गया। वहीं NMDC, SAIL सहित विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों में वेंडर पंजीयन के लिए उद्यमियों को आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध कराए गए। धमतरी की स्थानीय उद्यम इकाई M/s Hemal Food ने स्टॉल के माध्यम से अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक खरीद नीति के तहत केंद्र सरकार के मंत्रालयों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के लिए एमएसई से न्यूनतम 25 प्रतिशत खरीद का प्रावधान है, जिसमें एससी-एसटी उद्यमों के लिए 4 प्रतिशत तथा महिला उद्यमियों के लिए 3 प्रतिशत का उप-लक्ष्य निर्धारित है।

जिला प्रशासन द्वारा STARTUP DHAMTARI एवं YUVA DHAMTARI जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उद्यमिता और स्टार्टअप विकास को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जा रहा है। आगामी दिनों में आईआईएम रायपुर सहित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थानों के सहयोग से एससी-एसटी उद्यमियों के लिए विशेष प्रशिक्षण, उद्यमिता विकास तथा नेशनल एससी-एसटी हब के सहयोग से वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    धान उपार्जन केन्द्रों में सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी सुनिश्चित करें : सीईओ जिला पंचायत

    *- सीईओ जिला पंचायत ने जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों के प्रभारियों एवं समिति प्रबंधकों की ली समीक्षा बैठक*   *- किसानों के पंजीयन संबंधी समस्याओं का त्वरित…

    Read more

    अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

    *- छुरिया में राईस मिल सील*   *- अवैध धान के 4 प्रकरणों में 284.40 क्विंटल धान एवं एक वाहन जप्त*   *- जिले में अब तक 42 प्रकरणों में…

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?