Ro no D15139/23

सीआरसी राजनंदगांव में बीआरपी समावेशी शिक्षा व विशेष शिक्षक के लिए नवाचारी गतिविधियों पर हुआ प्रशिक्षण

राजनांदगांव 23 मई 2025। मिशन संचालक समग्र शिक्षा विभाग राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन व एनआईईपीआईडी सिकंदराबाद के अंतर्गत संचालित सीआरसी ठाकुरटोला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के सहयोग से आज सीआरसी ऑडिटोरियम पर सीजोफेनिया दिवस के अवसर पर नवाचारी गतिविधियों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दुर्ग संभाग से 38, रायपुर संभाग से 41  बीआरपी समावेशी शिक्षा व विशेष शिक्षक को  नवाचारी गतिविधियों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ निदेशक श्रीमती स्मिता महोबिया, एपीसी श्री केपी विश्वकर्मा व बीआरपी के द्वारा दीप प्रजवल्लित कर किया गया।
नवाचारी कार्यक्रम में सीआरसी राजनंदगांव के पुनर्वास प्रोफेशनल द्वारा साईन लैंग्वेज इंटरप्रेटर के साथ सिजोफिनिया डिसऑर्डर के बारे में जानकारी देते हुए सीआरसी व सीडीईआईसी में होने वाली सभी थेरेप्यूटिक सर्विस स्पीच थेरेपी, हियरिंग विभाग, मनोविज्ञान विभाग, प्रोस्थेटिक एंड आर्थोटिक्स फिजियो थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, विशेष शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, विजन थेरेपी में दिए जाने वाले थेरेपी चिकित्सा, दिव्याँगजन को दिए जाने विभिन्न योजनाओं निर्मया योजना, राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत दी जाने वाली सभी योजनाओं व योगा दिवस की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी बीआरपी, विशेष शिक्षक को सीआरसी में होने वाली सभी थेरूप्यूटिक विभाग का निरीक्षण कराया गया।
इस कार्यक्रम में आठ दिव्याँगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण कान की मशीन, टीएलएम किट, स्टिक, कमर नेक बेल्ट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सीआरसी से श्रीमती स्मिता महोबिया, श्री प्रशांत मेश्राम, श्री किशन बैरवा, श्रीमती मेघा दूबे, श्री गजेंद्र कुमार साहू, पूजा साहू, निधी, विवेक, रोशनी, राहुल कुमार, हेमंत सिंहा, गुपेंद्र फरीदा बेगम, विजय वर्मा व बीआरपी श्रीमती देवकी, यशोदा, पूजा, आरती यादव, रायपुर व दुर्ग संभाग से 79 बीआरपी प्रशिक्षण में शामिल हुए।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की*   *- नवीन राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण*…

    Read more

    जिला के विभिन्न ग्रामों में मोबाईल कैम्प एवं ई-केवायसी शिविर का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 04 अक्टूबर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी