Ro no D15139/23

सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम भोलापुर में समाधान शिविर संपन्न

राजनांदगांव 23 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत भोलापुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत भोलापुर, घुपसाल छु, धरमुटोला, फाफामार, मातेखेड़ा, पठानढोडगी, साल्हेटोला, सीताकसा गै, पुर्रामटोला, शिकारीमाहका, बोईरडीह के ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया है। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाज कल्याण, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन, परिवहन सहित कुल 28 विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया तथा ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में विभिन्न विभागों को प्राप्त कुल 3909 आवेदनों का निराकरण किया गया। जिसमें 3880 आवेदन मांग एवं 29 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे।
समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मांग एवं शिकायतों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र व नवीन जाबकार्ड, खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा ड्राविंग लाइसेंस, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा मछली जाल, कृषि विभाग द्वारा बीज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा दिव्यांग हितग्राहियों को ई-ट्राईसाइकल का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं को गोद भराई एवं नन्हे बच्चों का अन्नप्रासन किया गया।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम मंडावी, श्रीमती भेष बाई साहू, श्रीमती उतरा निषाद, श्री चंद्रप्रकाश मोटघरे, श्रीमती भान बाई मंडावी, श्रीमती हेमीन साहू, श्री उभेराम मंडावी एवं श्रीमती सुनीता सेवता, जनपद पंचायत छुरिया के सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि,तहसीलदार छुरिया श्री विजय कोठरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की*   *- नवीन राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण*…

    Read more

    जिला के विभिन्न ग्रामों में मोबाईल कैम्प एवं ई-केवायसी शिविर का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 04 अक्टूबर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी