Ro no D15139/23

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद अभियान चलाकर बनाया जाएगा प्लास्टिक मुक्त जशपुर –कलेक्टर  व्यास

एक पेड़ मां के नाम पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा
सांप बिच्छू काटने पर बैगा गुनिया के झांसे में न आकर, तत्काल नजदीक के अस्पताल कराएं ईलाज
स्कूल खुलने से पहले अभियान चलाकर स्कूल परिसर को करना है स्वच्छ

जशपुरनगर 27 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिला के सभी कार्यालयों में प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा है। इसके साथ ही बैठक में प्लास्टिक मुक्त एल फोल्डर का ही भी इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में आगामी 5 जून से वृहद स्तर पर अभियान चलाकर जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा और अभियान की सतत निगरानी रखने के लिए एक आडिट टीम भी बनाई जाएगी। जिसके माध्यम से सभी कार्यालयों का भ्रमण करके प्लास्टिक का उपयोग को प्रतिबंधित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू वन मंडलाधिकारी श्री शशि कुमार सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
वन मंडलाधिकारी अधिकारी श्री शशि कुमार ने बताया कि पर्यावरण दिवस 5 जून से 30 सितम्बर 25 तक एक पेड़ मां के नाम पर वृहद अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्कूल, कालेज, सार्वजनिक जगह, राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट राजमार्ग में भी पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए कहा है। साथ ही पेड़ लगाने के बाद उसका उचित देखभाल भी करना है इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा एक आडिट टीम बनाई जा रही है, जो पौधे की नियमित निगरानी करेगी की पौधे का देखभाल हो रहा है कि नहीं। उन्होंने आवश्यकता अनुसार पौधे उपलब्ध कराया जाएगा। जिसे फोटो सहित इको क्लब और मेरी लाइफ वेबसाइट में भी अपलोड किया होगा। उन्होंने  पौधा तुहर द्वारा के तहत भी पौध रोपण करने के लिए कहा है।
कलेक्टर श्री व्यास ने बरसात को देखते हुए सभी अस्पतालों में एंट्री एनेम इंजेक्शन की दवाइयां रखने के लिए कहा और सांप बिच्छू काटने वाले मरीज को तत्काल भर्ती करके इलाज शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी।
कलेक्टर ने कहा कि लोगों को बैंगा गुनिया के चक्कर में नहीं आने चाहिए। सांप बिच्छू काटने पर नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज करवाने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। शहरी क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों में श्रमदान करके प्लास्टिक मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बिजली अधिकारी को स्मार्ट मीटर लगाने की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण संवर्धन के लिए रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए कहा है। उन्होंने विभाग प्रमुखों को अपने अपने कार्यालय में परामर्शदात्री की बैठक लेकर कर्मचारियों के पेंशन, समय वेतनमान, अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य पैरामीटर में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की और पैरामीटर को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी  कलेक्टर ने बताया कि आगामी 16 जून से स्कूल खुलना है। इससे पहले स्कूल में श्रमदान करके परिसर को स्वच्छ बनाया है। यह अभियान आगामी 8 जून से 14 जून तक चलाया जाएगा और शिक्षकों की सहभागिता से स्कूल परिसर में श्रमदान करके स्कूल के जाले झाड़ियां, कचरा की साफ- सफाई की जाएगी।
कलेक्टर ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चिन्हांकित 417 ग्राम पंचायतों में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए आयुष्मान कार्ड, राशन, पेंशन, किसान क्रेडिट कार्ड, और केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिन चिन्हांकित गांव में सड़क नहीं बने हैं उनकी भी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    26 से 29 जुलाई तक जशपुर के हॉकी स्ट्रो टर्फ प्रतियोगिता आयोजित 5 संभाग से कुल 240 खिलाड़ी और 35 से अधिक कोच मैनेजर हुए शामिल जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/…

    Read more

    मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवादृविकसित भारतश् जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

    जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/ मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा शासकीय राम भजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, 24 जुलाई 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार