Ro no D15139/23

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश

ग्रामीण सचिवालय में पटवारियों को उपस्थित रहने की सख्त हिदायत

जशपुरनगर 27 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर नामांतरण,डायवर्सन, सीमांकन, खाता विभाजन, राजस्व के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा किए ।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम उपस्थित थे तहसीलदार और नायब तहसीलदार आनलाइन से बैठक में सीधे जुड़े थे।
कलेक्टर ने सीमांकन के आवेदन का गंभीरता से निराकरण करने के लिए कहा अनावश्यक प्रकरणों को लंबित नहीं रखने की सख्त हिदायत दी गई है। उन्होंने आधार प्रविष्टियां, नक्शा अपडेट, वन अधिकार पत्र के प्रकरणों को विशेष ध्यान देकर निराकरण करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए हैं । कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को भू अर्जन के प्रकरणों की भी जानकारी ली और निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आवेदन का परीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी पटवारियों को ग्रामीण सचिवालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। ताकि ग्रामीणों के आय, जाति,निवास, और राजस्व संबंधी आवेदन का निराकरण वहीं पर किया जा सके । उन्होंने कहा कि किसी भी गांव से पटवारी के अनुपस्थित रहने की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने समीक्षा के दौरान शासकीय विभागों को कार्यालय बनाने के लिए आवंटित भूमि की स्थिति की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • Related Posts

    मिशन नींव जशपुर के तहत ईसीसीई को सशक्त बनाने जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं रॉकेट लर्निंग संस्था के बीच एमओयू

    आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला सह बैठक आयोजित जशपुरनगर 23 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में…

    Read more

    वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन होने से किसान चंद्रेश की बदली किस्मत’

    ’जशपुरनगर 23 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की डीसीएस एवं एग्रीस्टैक जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं से वनांचल के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन