Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा की अध्यक्षता में मछुआ सहकारी समितियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर 27 मई 2025/  छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा की अध्यक्षता में  विभाग के अधिकारियों एवं मछुआ सहकारी समितियों की समीक्षा बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम मछली पालन विभाग के अधिकारी द्वारा विभाग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में  मछली पालन से आय दुगुनी करने हेतु जलाशयों में सही मात्रा में मत्स्य बीज संचय करने, समिति के प्रत्येक सदस्य का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने तथा प्रत्येक वर्ष आडिट कराने हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष श्री मटियारा द्वारा मछुआ सहकारी समितियों के द्वारा मांग तथा समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। विभागीय अधिकारियों को जिले मे रिक्त समस्त तालाबों तथा जलाशयों को मछली पालन हेतु पट्टे पर आबंटित करने, सिंचाई जलाशयों के गहरीकरण हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने तथा विभागीय योजनाओं को सही क्रियान्वयन कर मत्स्यपालकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये गए। समीक्षा बैठक पश्चात अध्यक्ष श्री भरत मटियारा द्वारा शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र दरिमा का भ्रमण कर प्रक्षेत्र में मत्स्य बीज उत्पादन के प्रगति की जानकारी लेकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रक्षेत्र प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री रामचरण कोर्राम तथा विजय धुर्वे, जिले के मछली पालन विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रक्षेत्र प्रभारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    जिले के 75 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा

    19,255 अभ्यर्थियों के लिए दो पालियों में हुई परीक्षा, प्रथम पाली में 14,702 और द्वितीय पाली में 14,666 अभ्यर्थी रहे उपस्थित   अम्बिकापुर 04 अक्टूबर 2026/ सरगुजा जिले में रविवार…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इंजीनियरिंग महाविद्यालय में रक्तदान, नेत्रदान अंगदान, एवं देहदान जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों ने लिया अंगदान का संकल्प, रेड क्रॉस ने दिया ’’रक्तदान महादान – अंगदान जीवनदान’’ का संदेश

    अम्बिकापुर 04 अक्टूबर 2026/  कलेक्टर एवं अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा श्री अजीत बसंत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सह सचिव, भारतीय…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी