Ro no D15139/23

समाधान शिविर सुखरी एवं सलका में ग्रामीणों को आवेदन के निराकरण की दी गई जानकारी,  जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित

अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल शिविरों में हुए शामिल
 
अम्बिकापुर 27 मई 2025/  सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत जिले में समाधान शिविर का आयोजन 31 मई तक जारी रहेगा। शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रही है। इसी क्रम में मंगलवार को अम्बिकापुर के ग्राम सुखरी एवं उदयपुर के ग्राम सलका में समाधान शिविर आयोजित हुए। अम्बिकपुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने शिविरों में शामिल होकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने लोगों को प्रेरित किया और हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों से आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।
अम्बिकापुर के क्लस्टर सुखरी समाधान शिविर में 13  ग्राम सुखरी, सपना, फतेहपुर, रनपुरकला, बांकीपुर, बकिरमा, थोर, लब्जी, कोल्डीहा, अजिरमा, भगवानपुरखुर्द, ठाकुरपुर, विशुनपुरखुर्द के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किए।
सुशासन तिहार में कुल 3226 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 3217 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। इसी प्रकार उदयपुर के क्लस्टर सलका समाधान शिविर में 12 ग्राम सलका, पलका, खोडरी, सरगवां, खरसुरा, खोंधला, ललाती, करौन्दी, केशगवा, घुंचापुर, पंडरीपानी, सोनतराई के ग्रामीण शामिल हुए।  सुशासन तिहार में कुल  3465 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 3451 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।  शेष आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। शिविर में संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही लोगों को संबंधित आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई।

आगामी शिविर यहां होंगे आयोजित-
28 मई को विकासखण्ड लुण्ड्रा के सहनपुर एवं विकासखण्ड मैनपाट के राजापुर, 30 मई को विकासखण्ड लखनपुर के बगदर्री एवं विकासखण्ड उदयपुर के खम्हरिया, 31 मई को विकासखण्ड सीतापुर के पेटला एवं मैनपाट के नर्मदापुर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी