Ro no D15139/23

बस्तर और जगदलपुर विकासखंड में आयोजित किया गया समाधान शिविर

*सुशासन तिहार 2025*

*वनमंत्री ग्राम भोंड में आयोजित समाधान शिविर में हुए शामिल*

रायपुर, 29 मई 2025/ सुशासन को बस्तर जिले के विकासखंड बस्तर और जगदलपुर के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। विकासखण्ड बस्तर के समाधान शिविर स्थल भोण्ड (भोण्ड गोठान) में सम्मिलित ग्राम- रोतमा, खोटलापाल, चितलवार, बड़ेचकवा, नदीसागर,पराली, बोड़नपाल, पल्लीचकवा, झारतराई, लामकेर, सालेमेटा, भोण्ड, मधोता, कुण्डगुड़ा, भाटपाल, भुरसुण्डी, टाकरागुड़ा, आड़ावाल, नारायणपाल, भरनी ग्राम पंचायत को शामिल किया गया। इस क्लस्टर में आयोजित शिविर हेतु 7111 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 7106 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 05लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।

विकासखण्ड-जगदलपुर के ग्राम जामावाड़ा (बाजार स्थल) में आयोजित शिविर में सम्मिलित ग्राम छोटेजामावाड़ा, बड़े बादाम, छोटे बादाम, जामावाड़ा, काकरवाड़ा, बड़ेबोदल, छोटेबोदल, बिरनपाल, टोंडापाल, नवागुड़ा, बडेमुरमी, छोटेमुरमी, उलनार, चिलकुटी, कोलावाड़ा, मिलकुलवाड़ा, नागलसर, सुरुन्दवाड़ा ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था । इस शिविर हेतु 4404 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें सभी आवेदनों का निराकरण किया गया है।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि सुशासन तिहार का समाधान शिविर तीसरा और अंतिम पडाव है। इसके पहले चरण में 8-11 अप्रैल तक आप लोंगों से आवेदन प्राप्त किए और दूसरे चरण के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण विभागों के द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर योजना आप तक पहुंचाने का काम किया है, सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वयन की जाँच और जनता की मांग पर निराकरण की स्थिति जायजा लिया गया है। योजनाओं की जानकारी देने हेतु और आप लोंगों की सहयोग के लिए विभाग के अधिकारी है। विकासखंड में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीण स्तर पर शिविर लगवाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए हमारी सरकार ने राशि जारी कर दिया है, पात्र हितग्राही को योजना का लाभ मिल रहा है। माता-बहन को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने महतारी वंदन योजना का संचालित कर रहे है। मंत्री श्री कश्यप ने लामकेर के लिए आश्रम, भोंड एनीकिट के काम का प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही।

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि सरकार की अच्छी पहल की आमजनों को जन कल्याणकारी योजनों से संबंधित समस्या या मांग के सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सभी को शिविर में आकर मांग व समस्याओं को प्रशासन और विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जनता को शिविर में योजनाओं की जानकारी दे रहे है। कार्यक्रम में बस्तर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सदस्य, संबधित ग्रामों के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम बस्तर, सीईओ जनपद पंचायत सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्राप्त आवेदनों के निराकरण की और विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सामग्रियों का वितरण किया गया।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान