Ro no D15139/23

सेवा सेतु अभियान: दीपक कुमार के लिए ‘सरकार आपके द्वार’ बनी सुविधा का सेतु

*शिविर में आवेदन और हाथों-हाथ श्रमिक पंजीयन, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिली राहत*

*श्रमिक पंजीयन से अब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की राह हुई आसान*

रायपुर, 02 अक्टूबर 2026/ शासन की सेवाएं जब गांव तक पहुंचती हैं तो आम नागरिकों के लिए सरकारी प्रक्रियाएं सरल और सहज हो जाती हैं। सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ की पहल जीपीएम जिले के गौरेला विकासखंड के ग्राम कोटमी खुर्द निवासी श्री दीपक कुमार पैकरा के लिए ऐसी ही सुविधा का माध्यम बनी। ग्राम पंचायत बस्ती में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में आवेदन करने के बाद उनका श्रमिक पंजीयन शिविर स्थल पर ही तत्काल कर दिया गया।

श्री दीपक कुमार पैकरा श्रमिक पंजीयन कराना चाहते थे। उन्होंने ग्राम पंचायत बस्ती में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में पहुंचकर श्रमिक पंजीयन के लिए आवेदन किया। शिविर में उपस्थित श्रम विभाग के अमले ने उनकी आवश्यकता को समझते हुए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की। आवश्यक दस्तावेजों एवं औपचारिकताओं की प्रक्रिया पूरी कर शिविर में ही उनका श्रमिक पंजीयन कर दिया गया।

गांव के नजदीक ही सहज और त्वरित रूप से पंजीयन की सुविधा मिलने से श्री पैकरा को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली और उनके समय एवं श्रम की भी बचत हुई। श्रमिक पंजीयन होने के बाद अब उनके लिए पंजीकृत श्रमिकों हेतु संचालित पात्रतानुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की राह आसान हुई है।

श्री दीपक कुमार पैकरा ने श्रमिक पंजीयन की सुविधा गांव के समीप ही उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और श्रम विभाग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान जैसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी हैं। इससे सरकारी सेवाओं के लिए दूर-दराज के कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता कम होती है और जरूरी सेवाएं गांव के पास ही आसानी से मिल रही हैं।

सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन के नजदीक पहुंचाने की पहल दीपक कुमार पैकरा जैसे ग्रामीणों के लिए सुविधा का सेतु बन रही है। शिविरों में समस्याओं और आवेदनों का त्वरित निराकरण होने से नागरिकों को समय पर शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

  • Related Posts

    जिला अस्पताल के उन्नयन को मिली रफ्तार, जीवनदीप समिति ने विकास कार्यों पर लगाई मुहर

    लॉन्ड्री रूम, आंतरिक सीसी सड़क और पार्किंग शेड के विस्तार के प्रस्ताव पारित   धमतरी, 2 अक्टूबर 2026। जिला चिकित्सालय धमतरी के उन्नयन और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को दी गई छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी,

    समस्याओं का हुआ समाधान हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सौंपी गई खुशियों की चाबी जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी