Ro no D15139/23

कलेक्टर ने आश्रम छात्रावास के अधीक्षकों को हास्टल परिसर में ही रहने के दिए निर्देश

कन्या छात्रावास में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित
हास्टल परिसर में शराब सेवन करते हुए पाया गया तो अधीक्षकों के ऊपर होगी एफआईआर दर्ज
कमजोर बच्चों को विशेष ध्यान देकर परीक्षा परिणाम सुधारने के निर्देश
भोजन की गुणवत्ता और साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने कहा गया
कलेक्टर ने आश्रम छात्रावास के अधीक्षकों की ली समीक्षा बैठक
बच्चों के स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल अस्पताल लेकर जाएंगे

जशपुरनगर 29 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण विभाग के एकलव्य और आश्रम,छात्रावास के हास्टल अधीक्षकों की समीक्षा बैठक ली।
कलेक्टर ने कहा जशपुर अनुसूचित जनजाति बाहुल्य जिला है दूरस्थ अंचलों के बच्चों को आश्रम और छात्रावास में रहकर अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए शासन ने सारी सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है।
बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की जानकारी ली और कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देकर परीक्षा परिणाम बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि मंडल संयोजक का काम बैठकर काम करने का नहीं होता है आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करके व्यवस्था सुधारने के लिए होता है। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों का साप्ताहिक और मासिक टेस्ट लिया जाता है। बच्चों का परीक्षा परिणाम लेकर कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी हास्टल अधीक्षकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि हास्टल में अधीक्षकों को रहना अनिवार्य है निरीक्षण के दौरान आश्रम छात्रावास में अव्यस्था पाई गई और रात में कोई अधीक्षक नदारद पाया गया तो कारवाई होगी
उन्होंने कहा की बालिका छात्रावास में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा इसका विशेष ध्यान रखें हास्टल परिवार में किसी अधीक्षक या कर्मचारी का शराब सेवन करते हुए शिकायत पाई गई तो संबंधित अधीक्षक के ऊपर एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी और बर्खास्त किया जाएगा जिसके के लिए वे स्वयं जिम्मेदार रहेंगे
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री हरि ओम द्विवेदी आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री संजय सिंह और आश्रम छात्रावास के मंडल संयोजक, बालक , बालिका छात्रावास के हास्टल अधीक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी हास्टल में अधीक्षकों को चेतावनी दी की शासन के द्वारा निर्धारित छुट्टी को छोड़कर बच्चों को लम्बी छुट्टी एक माह तक नहीं देंगे बालिकाओं को या बच्चों को घर भेजते समय उनके माता-पिता के आने पर ही उनके साथ घर भेजेंगे किसी भी अनजान व्यक्ति के हाथ में बच्चों को नहीं सौंपेंगे क्यों कि पालक अपने बच्चों को अभिरक्षा के साथ हास्टल में सौंपते हैं।
बालिका छात्रावास में बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।
कलेक्टर आश्रम छात्रावास में बच्चों के भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बच्चों के कपड़े,चादर नियमित सफाई करने के लिए कहा है बच्चों को अच्छी आदतें जैसे नियमित नहाना, नाखून काटना , दांतों की सफाई, योग, खेलकूद गतिविधियों करवाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बताया कि आगामी 16 जून से स्कूल खोलने से पहले 8 से 14 जून तक स्कूल और आश्रम छात्रावास में श्रमदान करके साफ सफाई की  जाएगी बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल करके बच्चों का बौद्धिक विकास किया जाएगा। बच्चों के बीमार होने पर तत्काल उच्च अधिकारियों और पालकों से संपर्क करने के भी निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने सभी हास्टल में रैना हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए कहा है और जल संरक्षण संवर्धन के लिए पहल करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के 40 विद्यार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण

      कम उम्र में रोबोटिक्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के अध्ययन को देगा नई दिशा रू डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण…

    Read more

    विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन

      जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ नालसा की योजना के तहत माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मार्गदर्शन में…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends