Ro no D15139/23

जिले में 01 जून से 30 जून तक चलेगा एफआरए जागरूकता अभियान

अम्बिकापुर 30 मई 2025/  अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिनियम से जुड़े सभी हितधारकों में जागरूकता बढ़ाये जाने हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार 01 जून 2025 से जिले में एक माह के लिए एफआरए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष जागरूकता अभियान को जिले में एफआरए सेल परियोजना प्रबंधन इकाई (पीएमयू) तथा वन अधिकार में विशेषज्ञता रखने वाले गैर सरकारी संगठनों तथा समुदाय आधारित संगठनों, ज्ञान साझेदारों के सहयोग से आयोजित किया  जाएगा। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने इस हेतु सर्वसम्बन्धित अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारी हेतु निर्देशित किया है। इस अभियान के तहत वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत व्यक्तिगत और सामुदायिक अधिकारों के बारे में हितधारकों को शिक्षित किया जाएगा तथा वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में ग्रामसभा की भूमिका के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी। दावे दाखिल करने की प्रक्रिया के सम्बंध में मार्गदर्शन, सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन योजना का विकास तथा सम्बंधित विभागों के साथ समन्वय अभिसरण की सुविधा प्रदान की जाएगी। लंबित दावों पर निर्णय के लिए सप्ताहिक डीएलसी/एसडीएलसी बैठकें आयोजित की जाएंगी। सीएससी के माध्यम से एफआरए पट्टा धारकों का आधार हेतु नामांकन,  कृषि विभाग के माध्यम से एफआरए पट्टा धारकों का पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ हेतु पंजीयन, केवीके एवं कृषि विभाग के माध्यम से  मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बीज तथा छोटे उपकरणों के बारे में जागरूक कर वितरण की कार्यवाही की जाएगी।
  • Related Posts

    “मेरे सपनों का भारत” के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्नप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाला भारत शिक्षित, समृद्ध और सशक्त भारत होगा तथा विश्व में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरेगा- सांसद चिंतामणि महाराज

    प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों से दिखाई प्रतिभा चित्रकला, रंगोली, विज्ञान मॉडल, भाषण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन ड्रॉपआउट बच्चों की हुई…

    Read more

    सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन 05 एवं 06 अक्टूबर को सीतापुर में कॉलेज ग्राउंड में होंगे विभिन्न खेलों के मुकाबले, पंजीकृत खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों से सहभागिता की अपील

      अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ विकासखंड सीतापुर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन 05…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी