Ro no D15139/23

अग्नीवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, 20 फीसदी आरक्षण का लाभ भी मिलेगा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने अग्निवीरों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब एक्स-अग्निवीरों को पुलिस, पीएसी, माउंटेड पुलिस और फायर ब्रिगेड में सीधी भर्ती के दौरान 20% आरक्षण मिलेगा। यानी जो अग्निवीर 4 साल की सर्विस पूरी कर चुके होंगे, उन्हें नौकरी में अलग से मौका दिया जाएगा।
मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया। इसके साथ ही एक्स-अग्निवीरों को उम्र में तीन साल तक की छूट भी मिलेगी। ये छूट उनकी सेवा अवधि को उम्र से घटाकर दी जाएगी, ठीक वैसे ही जैसे एक्स-सर्विसमैन को मिलती है।
2026 में रिटायर होगा पहला बैच
राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अग्निवीर योजना के तहत पहला बैच 2026 में रिटायर होगा, और उसके बाद इन्हें सीधी भर्ती में ये 20% आरक्षण का फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि ये फैसला एक्स-अग्निवीरों के पुनर्वास (rehabilitation) के लिए अहम कदम है। अभी केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (Central Paramilitary Forces) में 10% आरक्षण का प्रावधान है। वहीं, हरियाणा और ओडिशा जैसे कुछ राज्य पहले ही एक्स-अग्निवीरों को 10% आरक्षण दे चुके हैं।
केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना
केंद्र सरकार ने 2022 में अग्निवीर योजना शुरू की थी। इस स्कीम में युवाओं को 4 साल तक सेना में सेवा का मौका दिया जाता है। इनमें से करीब 25% अग्निवीरों को सेना में ही रखा जाएगा, जबकि बाकी 75% को बाहर निकलना होगा। अब उनके लिए यूपी सरकार ने नौकरी का एक नया रास्ता खोल दिया है।

  • Related Posts

    केंद्र सरकार को झटके लगते ही क्यों मुखर हो जाते हैं NDA के साथी? चिराग, मांझी और कुशवाहा की राजनीति समझिए

    Chirag Paswan-Jitan Ram Manjhi Politics: गठबंधन की राजनीति में साथ रहना और हर मुद्दे पर एक जैसी राय रखना, दोनों अलग-अलग बातें हैं. केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में…

    Read more

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    पीरपैंती में संथाल और पहाड़िया समुदाय की महिलाओं को सौंपी गई घरों की चाबी भूमिहीन परिवारों को मिला स्थायी आवास और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर अतीश दीपंकर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी