Ro no D15139/23

जांजगीर जिले में अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग संपन्न

*युक्तियुक्तकरण से शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार*

रायपुर 04 जून 2025/ शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के अतिशेष प्रधान पाठकों, शिक्षकों और सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया आज जांजगीर जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम और पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय क्रमांक 01, जांजगीर में संपन्न हुई।

इस अवसर पर शिक्षा संभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक श्री मुकेश मिश्रा, एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान, एसडीएम चांपा श्री सुमित बघेल, एसडीएम अकलतरा श्री विक्रांत अंचल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्वनी कुमार भारद्वाज, डीएमसी श्री आर.के. तिवारी तथा सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया में 18 अतिशेष प्रधान पाठक, 196 शिक्षक तथा 436 सहायक शिक्षक सम्मिलित हुए। जिसमें प्राथमिक शालाओं से 13 प्रधान पाठक और 436 सहायक शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शालाओं से 5 प्रधान पाठक और 196 शिक्षकों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान शिक्षकों को वरिष्ठता के क्रम में रिक्त पदों की सूची से अपनी पसंद के विद्यालय का चयन करने का अवसर दिया गया। चयन के पश्चात उन्हें तत्काल पदस्थापना आदेश पत्र सौंपा गया।

*युक्तियुक्तकरण से शिक्षकों की कमी होगी दूर*

इस काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से जहां अतिशेष शिक्षकों का समायोजन हुआ, वहीं शिक्षक विहीन और आवश्यकता वाले विद्यालयों को योग्य शिक्षक उपलब्ध हो सके। इससे न केवल शिक्षकों की कमी पूरी होगी, बल्कि राज्य सरकार के शिक्षा सुधार के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी। काउंसलिंग की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शिता और न्यायसंगत वरिष्ठता प्रणाली के आधार पर संचालित की गई, जिससे शिक्षकों को संतुष्टि और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव

    एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय   रायपुर, 27 सितम्बर 2026   प्रदेश में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा…

    Read more

    वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

    घोटिया और नारायणपाल पहुंचकर देखी बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं होने के दिए निर्देश   *वन मंत्री श्री कश्यप जगदलपुर के राहत…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान