Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी ₹33.78 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

एक उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण, चार पुलों का भूमिपूजन एवं 33/11 केवी के दो विद्युत उपकेंद्रों का किया लोकार्पण

हजारों ग्रामीणों को मिलेगी बारहमासी आवागमन की सुविधा, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी होगी मजबूत

’जशपुर, 29 नवंबर 2026।’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 33 करोड़ 78 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने एक उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण एवं चार नए उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही ग्राम काईकछार एवं बालाछापर में 33/11 केवी के दो विद्युत उपकेंद्रों का भी लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों से जिले के ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी मजबूत होगी।

 

डोड़की नदी पर 120 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री साय ने नारायणपुर-गौता -रजौटी मार्ग पर डोड़की नदी में 6 करोड़ 55 लाख 53 हजार रुपये की लागत से निर्मित 120 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण किया। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 10 गांवों की 7,471 आबादी लाभान्वित होगी। ग्रामीणों को जिला मुख्यालय, तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने के साथ चिकित्सा, शिक्षा एवं रोजगार संबंधी आवश्यकताओं के लिए बारहमासी सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

 

चार उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले में आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चार महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों के लिए कुल 22 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

 

’रेंगारघाट-कुड़कला मार्ग के बोलजोरा में पुल निर्माण’

जिला जशपुर के रेंगारघाट से कुड़केला मार्ग पर बोलजोरा में 92 मीटर लंबाई के उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 47 लाख 98 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके निर्माण से क्षेत्र के लगभग 6,500 ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

 

’बोड़ाकछार-चटकपुर मार्ग के चंपाझरिया में पुल निर्माण’

जिला जशपुर के बोड़ाकछार से चटकपुर मार्ग पर चंपाझरिया में 100 मीटर लंबाई के उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 46 लाख 58 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके निर्माण से क्षेत्र के लगभग 3,519 ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

 

’बसेनताला-चटकपुर मार्ग पर सिंधु नाला में पुल निर्माण’

जिला जशपुर के बसेनताला से चटकपुर मार्ग पर सिंधु नाला में 63 मीटर लंबाई के उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 55 लाख 72 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके निर्माण से क्षेत्र के लगभग 6,133 ग्रामीण लाभान्वित होंगे।

 

’ठेठेटांगर -चोंगरीबहार मार्ग पर ईब नदी में पुल निर्माण’

जिला जशपुर के ठेठेटांगर -चोंगरीबहार मार्ग पर ईब नदी में 312 मीटर लंबाई के उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 11 करोड़ 27 लाख 3 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके निर्माण से क्षेत्र के लगभग 6,000 ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी।

दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण, बिजली आपूर्ति व्यवस्था होगी मजबूत

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्राम काईकछार एवं बालाछापर में 4 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी के दो विद्युत उपकेंद्रों का भी लोकार्पण किया। इन विद्युत उपकेंद्रों के प्रारंभ होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारु बिजली सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा।

 

विकास कार्यों से ग्रामीणों का जीवन होगा सुगम रू मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आज जशपुर जिले में एक उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण और चार नए पुल निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। इसके साथ ही ग्राम काईकछार एवं बालाछापर में 33/11 केवी के दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण भी किया गया है। इन पुलों के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी, वहीं विद्युत उपकेंद्रों से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को जिला एवं तहसील मुख्यालय तक पहुंचने, चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहूलियत होगी। हमारी सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों के माध्यम से आम नागरिकों का जीवन सुगम और सुविधाजनक बनाना तथा विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसपी लालउमेद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री सत्यनारायण बड़ाईक चीक बड़ाईक महासभा, श्रीमती मंजू भगत, सरपंच ग्राम पंचायत जोकारी, पूर्व विधायक रोहित कुमार साय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री उपेंद्र यादव सहित हजारों संख्या मे समाज प्रमुख और नागरिक शामिल हुये । जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने किया JOHAR Edu&SAT का शुभारंभ

    जशपुर 29 नवम्बर 26/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान जोहार एजुकेशन सेटेलाइट का शनिवार को  अपने निज निवास  बगिया में शुभारंभ किया। सभी को अपनी…

    Read more

    जशपुर में मखाना की खेती की होगी नई शुरुआत,

    राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होने 10 कृषक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचे जशपुर 29 नवंबर 26/ जिले में उद्यानिकी फसलों के विविधीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?