Ro no D15139/23

कलेक्टर ने बलादरपाठ के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के मल्टी एक्टिविटी सेंटर का अवलोकन किया

परिसर में बच्चों के खेल गतिविधियों की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला, पुरुष और बच्चों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाने के निर्देश

जशपुरनगर 4 जून 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को बगीचा विकास खंड के ग्राम बलादरपाठ में जन-मन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा जनजाति परिवारों के लिए बनाए जा रहे मल्टी एक्टिविटी सेंटर का अवलोकन किया और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने रैम्प को ठीक करवाने के निर्देश दिए और पुरुष, महिला शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए बेबी शौचालय बनाने के निर्देश दिए हैं। भवन में जल संरक्षण संवर्धन के लिए रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर निरीक्षण के दौरान शौचालय के स्ट्रक्चर को देखकर नाराजगी जाहिर की और सुधरवाने के निर्देश दिए।
छोटे बच्चों के खेलने के लिए झूला, खेल सामग्री और परिसर के आस पास पौध रोपण करने के लिए कहा है।
इस अवसर पर बगीचा एसडीएम रितुराज बिसेन जनपद सीईओ कमल कांत श्रीवास, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त संजय सिंह और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि पीएम जनमन योजना के तहत बलादरपाठ में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए मल्टी एक्टिविटी सेंटर बनाया गया है जहां एक ही जगह आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) अंबिकापुर में ’यंग थिंकर मीट 2026’ में जुटे 65 युवा

    अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ मुहिम फाउंडेशन और यूथ एक्शन क्लब के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को ’यंग थिंकर मीट 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें सरगुजा जिले के 8 शासकीय…

    Read more

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से गायलुंगा-बछराव मार्ग की मरम्मत शुरू

    बारिश में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत, ग्रामीणों ने जताया आभार जशपुर नगर, 03 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल से बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र के गायलुंगा से…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी