Ro no D15139/23

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 5 विकेट लेकर कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, 

खेल डेस्क । विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल 2025 का मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. रबाडा लॉर्ड्स में दो बार पांच विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले एलन डोनाल्ड और मखाया एंटिनी ने यह कारनामा किया था

रबाडा ने इस मैच के साथ ही WTC इतिहास में भारत के जसप्रीत बुमराह के बराबर 156 विकेट पूरे कर लिए. अगर वे दूसरी पारी में एक और विकेट लेते हैं तो बुमराह को पीछे छोड़ देंगे और WTC में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.

नाथन लियोन: 210 विकेट

पैट कमिंस: 200 विकेट

आर अश्विन: 191 विकेट

पैट कमिंस : 172 विकेट जसप्रीत बुमराह: 156

कगिसो रबाडा: 156 विकेट

WTC फाइनल में पांच विकेट लेने वाले रबाडा दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने. उनसे पहले न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने 2021 में भारत के खिलाफ ये कारनामा किया था. इसके अलावा, रबाडा टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं. उन्होंने एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ दिया है और अब तक 331 विकेट ले चुके हैं.

रबाडा की जबरदस्त गेंदबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 212 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्यू वेबस्टर ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 11 चौके जड़े. स्टीव स्मिथ ने भी 66 रनों की पारी खेली और 10 चौके लगाए. दक्षिण अफ्रीका के लिए रबाडा ने 15.4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट झटके. मार्को येनसन को 3 विकेट मिले. केशव महाराज और एडन मार्कराम ने 1-1 विकेट लिया.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार