Ro no D15139/23

खराब शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया का पलटवार, साउथ अफ्रीका ने 43 रन पर गंवाए 4 विकेट

खेल डेस्क । ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 212 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका की भी शुरुआत खराब रही। पहले दिन का खेल खत्म होने पर उसका स्कोर 4 विकेट पर 43 रन था।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के 212 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 4 विकेट पर 43 रन बना लिए हैं और अभी कंगारू टीम के 169 रन पीछे है।

अभी क्रीज पर टेम्बा बावुमा 3 रन जबकि डेविड बेडिंगम 8 रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन कंगारू टीम के लिए स्टार्क ने 2 जबकि हेजलवुड-कमिंस ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले पहली पारी में कंगारू टीम साउथ अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी के सामने बिखर गई और 212 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ और वेबस्टर ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि रबाडा ने 5 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका के ओपनर मार्करम डक पर जबकि रयान रिकेल्टन 16 रन पर आउट हुए। दोनों को स्टार्क ने आउट किया। मुल्डर 6 रन बनाकर कमिंस का शिकार बने जबकि स्टब्स 2 रन पर पवेलियन लौट गए।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी, स्मिथ-वेबस्टर के अर्धशतक

साउथ अफ्रीका को पहली सफलता कगिसो रबाडा ने सातवें ओवर में दिलाई। उस्मान ख्वाजा 20 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए तो वहीं कैमरन ग्रीन 4 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन 17 रन तो वहीं ग्रीन 4 रन बनाकर आउट हुए जबकि हेड ने 11 रन की पारी खेली।

स्मिथ ने अर्धशतक लगाया और वह 66 रन पर पवेलियन लौटे, जबकि वेबस्टर ने अच्छी बैटिंग करते हुए अर्धशतक पूरा किया और फिर 72 रन पर आउट हो गए। एलेक्स कैरी को 23 रन के स्कोर पर केशव महाराज ने बोल्ड कर दिया। कप्तान कमिंस सिर्फ एक रन के स्कोर पर बोल्ड हुए। साउथ अफ्रीका की तरफ से रबाडा ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट झटके जबकि यानसेन को 3 तो वहीं केशव महाराज और एडन मार्करम को एक-एक सफलता मिली।

  • Related Posts

    कॉमेडी, रोमांस से लेकर देशभक्ति तक, जून में रिलीज होंगी ये 7 बड़ी फिल्में

    Upcoming Movies 2026: साल 2026 के शुरुआती पांच महीनों में दर्शकों को स्क्रीन पर कई तरह की फिल्में देखने को मिली हैं. लेकिन आने वाला जून का महीना सिनेमा प्रेमियों के…

    Read more

    माटीपुत्र अनिमेष ने रचा इतिहास, 10.15 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    *जशपुर की गलियों से निकलकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 तक पहुँचा छत्तीसगढ़ का गौरव*   *फेडरेशन कप में अनिमेष कुजुर ने बिखेरी चमक, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था