Ro no D15139/23

घास वाले लीड्स ग्राउंड में शुभमन का पहला इम्तिहान, ओपनिंग से ज्यादा नंबर-3 और 6 पर सस्पेंस

इंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ आज 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ‘तारे जमीन पर’ के इस सीक्वल को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. मेकर्स ने प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन असली परीक्षा बॉक्स ऑफिस पर होनी बाकी है.
गौरतलब है कि आमिर खान की पिछली दो फिल्में – ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट चुकी थीं. ऐसे में सितारे जमीन पर को आमिर की करियर-रिवाइवल फिल्म के रूप में देखा जा रहा है.
सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के ओपनिंग डे में धीरे शुरुआत करेगी और आगे की कमाई पूरी तरह वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर होगी. अनुमान है कि फिल्म पहले दिन करीब 7.5 से 8 करोड़ रुपये कमा सकती है.
एडवांस बुकिंग से शानदार प्रदर्शन
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार रिलीज से पहले फिल्म ने 11,5344 टिकटों की बिक्री की है, जो कि हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं के लिए कुल 9,542 शोज पर आधारित है. इससे 3.31 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है, जबकि ब्लॉक सीटों को मिलाकर एडवांस कमाई 6.88 करोड़ पहुंच गई है.
फिल्म, कहानी और कास्ट
‘सितारे जमीन पर’ एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, यह 2018 की एक स्पैनिश फिल्म “Campeones” का बॉलीवुड वर्सन है. बतादें कि 2023 में हॉलीवुड की “Champions” फिल्म भी इसी स्पैनिश फिल्म से प्रेरित होकर बनाई गई थी। ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान एक स्पोर्ट्स टीचर की भूमिका निभा रहे हैं. उनके साथ जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में हैं और 10 स्पेशल चाइल्ड कलाकारों को फिल्म में पेश किया गया है. फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है.

  • Related Posts

    Peddi: शूटिंग के दौरान राम चरण को एकटक देखती रह गईं जाह्नवी कपूर, खुद सुनाया यह मजेदार किस्सा

    Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, फिल्म के कुछ सीन…

    Read more

    Bandar Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई बंदर, छठे दिन का कलेक्शन जान लगेगा झटका

    Bandar Collection: अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित फिल्म ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस बुरी तरह पिट गई है. फिल्म में बॉबी देओल को उनके अब तक के सबसे दमदार और रफ…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर