Ro no D15139/23

जनजातीय विकास के लिए  तिलकेजा क्लस्टर में आयोजित हुआ जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान

कोरबा  20 जून 2025/ विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत तिलकेजा क्लस्टर में आज भारत भवन, तिलकेजा में एक दिवसीय जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम बगबुड़ा, भैसमा, चीतापाली, ढोंगदरहा, कुकरीचोली, कुदरी, मसान, कुरूडीह, सराईडीह, पहंदा, भेलवाटार, सकदुकला एवं तिलकेजा के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं विशेषकर जनजातीय समुदाय को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं स्थल पर ही लाभ दिलाना है। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत 20 आधार कार्ड, 88 राशन कार्ड,18 मनरेगा जॉब कार्ड, 40 पेंशन योजनाओं हेतु आवेदन, 38 जाति प्रमाण पत्र,5 उज्ज्वला गैस कनेक्शन के आवेदन प्राप्त किए गए तथा ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त, शिविर स्थल पर ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी प्रदान की गई, जिससे अनेक ग्रामीणों ने लाभ उठाया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य तिलकेजा श्री किशन कोसले,तिलकेजा सरपंच श्रीमती तेरस कंवर, उपसरपंच श्रीमती पदमा कौशिक,मसान सरपंच श्रीमती गणेशी कंवर,पहंदा सरपंच श्रीमती संगीता सिंह कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कौशाम्बी गबेल’एवं विकास विस्तार अधिकारी श्रीमती महेश्वरी साव सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ना, उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त करना है। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का सीधा, पारदर्शी एवं प्रभावी लाभ मिल रहा है, जिससे उनमें जागरूकता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित हो रही है।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    ( कोरबा समाचार) धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

       उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान श्री गुरुचरण मरार पहले परंपरागत…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी