Ro no D15139/23

पीएम आवास होगा तैयार, हितग्राहियों को मिल रही खुशियां अपार

फूलदास मकान पूरा करने में है जुटे

कोरबा 23 जून 2025/ कई दशक से झोपड़ी में रहते आये फूलदास और उनकी पत्नी गौरी बाई का जल्दी ही नया आशियाना होगा। मजदूरी का काम कर जीवन यापन करने वाले फूलदास को कभी लगता नहीं था कि वे लोग भी पक्का मकान बना पाएंगे, लेकिन पीएम आवास के लिस्ट में नाम अनेंक बाद उनका कभी न पूरा होने वाला सपना हकीकत में बदल गया और खाते में राशि आने के साथ ही पक्के घर की नींव और दीवार खड़ी हो गई। अब आने वाले कुछ दिनों में छत भी ढलने वाला है। अपने सपनो के आशियाने को पूरा होता देख फूलदास और उनकी पत्नी गौरी बाई में खुशी का आलम है।
पाली ब्लॉक के ग्राम परसदा में रहने वाले फूलदास और उनकी पत्नी गौरी बाई ने बताया कि नवंबर 2024 में उनका पीएम आवास स्वीकृत हुआ। आवास स्वीकृति के पश्चात उन्होंने घर निर्माण शुरू किया। जब खाते में पहली किश्त आई तो उन्हें बहुत खुशी हुई। घर निर्माण के लिए सामग्री क्रय करने में आसानी हुई। फूलदास ने बताया कि यह गाँव उनकी जन्मभूमि है। यहाँ लम्बे समय से कच्चे मकान में रहते आये हैं। मकान पक्का नहीं होने का खामियाजा अक्सर सभी को भुगतना पड़ता था। खपरैल से पानी नीचे घर पर टपकता था। हर बारिश से पहले खपरैल को पलटना पड़ता था। उन्होंने बताया कि मिट्टी के घर में बारिश के समय अनेक परेशानी थी। अब हमारा भी घर पक्के ईट से बन रहा है और जल्दी ही छत ढालकर इसे पूरा कर लेंगे। फूलदास और गौरी बाई ने पीएम आवास योजना को गरीबों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि इससे हम जैसे गरीबो को पक्का मकान मिला। इससे आर्थिक बोझ भी नहीं आई। हम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करते हैं।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    ( कोरबा समाचार) धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

       उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान श्री गुरुचरण मरार पहले परंपरागत…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी