Ro no D15139/23

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बरपाली में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का हुआ आयोजन

कोरबा 23 जून 2025/ जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सोमवार को कलस्टर बरपाली में सम्मिलित ग्राम बरपाली, चचिया, गिद्धकुंवारी, गिरारी, जिल्गा, कटकोना, कुदमुरा, तौलीपाली एवं तराईमालडीह के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली में एक दिवसीय जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 56 राशनकार्ड, 12 मनरेगा जॉब कार्ड, 8 पेंशन प्रकरण, फौती नामांतरण, वन अधिकार पत्र पुस्तिका,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अनेक शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रपत्रों के आवेदन प्राप्त किए गए एवं पात्र हितग्राहियों को स्थल पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार करना, सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण और शासकीय योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना बाधा के पहुंचे और ग्रामीणों को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जा सके।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद सदस्य क्षेत्र बरपाली श्रीमती गंगोत्री कंवर, बरपाली सरपंच श्रीमती मनीषा कंवर, जिल्गा सरपंच श्रीमती हरावती राठिया, तौलीपाली सरपंच श्रीमती रमीला बाई, कटकोना सरपंच श्री महेन्द्र सिंह राठिया,गिरारी सरपंच श्री दर्शन सिंह राठिया, जनपद पंचायत कोरबा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कौशाम्बी गबेल, विकास विस्तार अधिकारी,श्रीमती महेश्वरी साव, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं  ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    ( कोरबा समाचार) धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

       उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान श्री गुरुचरण मरार पहले परंपरागत…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी