Ro no D15139/23

“मोर गांव मोर पानी“ महाअभियान के तहत 25 जून को जिलेभर में चलेगा जल संरक्षण जनअभियान

अम्बिकापुर 24 जून 2025/  जिले में वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल स्तर को बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने हेतु “मोर गांव मोर पानी“ महाअभियान के अंतर्गत 25 जून को विशेष जनअभियान चलाया जाएगा। यह अभियान कलेक्टर श्री विलास भोसकर के नेतृत्व एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत भवनों एवं शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए जाने की पहल की जा रही है। वहीं, जिन भवनों में पूर्व से रेनवाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्मित है, उनकी मरम्मत व पुर्नजीवन हेतु कार्य किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण भी किया जाएगा।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों के आवासों में भी उनकी सहमति एवं सहभागिता से रेनवाटर हार्वेस्टिंग एवं सोक पिट निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। वहीं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों के सहयोग से ढलान वाले क्षेत्रों में भी सोक पिट निर्माण किया जाएगा।
इस संबंध में समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जनपद पंचायत को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि यह महाअभियान प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

जल संरक्षण में जनसहभागिता महत्वपूर्ण –

यह अभियान जन समुदाय को जल संरक्षण के प्रति जागरूक एवं सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करेगा। लोगों को पानी के महत्व को समझाते हुए भूजल के संवर्धन में सहभागी बनने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

महात्मा गांधी नरेगा के तहत संरचनात्मक कार्य जारी
वर्तमान में जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु महात्मा गांधी नरेगा के तहत गैबियन स्ट्रक्चर, कंटूर ट्रेंच (CCT) स्टोन चेकडेम (SET) वृक्षारोपण आदि कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रबंधन को सशक्त आधार मिलेगा।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल