Ro no D15139/23

‘पंचायत’ ने फैंस का दिल जीता, पर सीजन 4 ये किया निराश!

इंटरटेनमेंट डेस्क। नीना गुप्ता और जितेंद्र कुमार की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चौथे सीजन का फिनाले एपिसोड इस बार दर्शकों के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। जहां पिछले तीन सीजन्स के फिनाले को दर्शकों ने खूब सराहा था, वहीं सीजन 4 के आखिरी एपिसोड को सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना झेलनी पड़ रही है।

इस बार फिनाले एपिसोड का नाम था ‘दबदबा’, जिसे IMDb पर सिर्फ 8.4 रेटिंग मिली है। यह अब तक के सभी सीजन के फिनाले में सबसे कम है। पहले सीजन के फिनाले को 8.8, दूसरे को 9.6 और तीसरे को 9.0 रेटिंग मिली थी। यानी हर बार फिनाले ने दर्शकों का दिल जीता, लेकिन इस बार कहानी में कुछ ऐसा था, जिसने फैंस को निराश कर दिया।

सोशल मीडिया पर फैंस ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। कई यूजर्स का कहना है कि शो में इस बार राजनीति और चुनावी ड्रामा बहुत ज्यादा हो गया, जिससे ‘पंचायत’ की असली सादगी और हल्की-फुल्की कॉमेडी कहीं खो गई। किसी ने लिखा, “फिनाले देखकर बहुत निराश हूं, शो में अब वो पुराना मजा नहीं रहा।” वहीं, कुछ लोगों ने इसे बोरिंग और खींचा हुआ बताया।

एक फैन ने ट्वीट किया, “पंचायत की खासियत उसकी सादगी थी, लेकिन अब वो दिख नहीं रही।” कई लोगों ने यह भी कहा कि अब शो में बहुत ज्यादा पॉलिटिक्स आ गई है, जिससे असली पंच गायब हो गया है।

कुल मिलाकर, ‘पंचायत’ सीजन 4 का फिनाले दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। जहां पिछले सीजन्स में गांव की सादगी, रिश्तों की गर्माहट और हल्की-फुल्की कॉमेडी ने सबका दिल जीत लिया था, वहीं इस बार राजनीति और गंभीरता ने शो की चमक फीकी कर दी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अगले सीजन में मेकर्स फिर से वही पुराना ‘पंचायत’ वाला मजा वापस लाएंगे।

  • Related Posts

    करोड़ों में फीस लेने वाले शाहिद, करीना और आलिया ने इस फिल्म के लिए घटा दी थी फीस, किया था बड़ा समझौता

    करीना कपूर, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं. अब सालों बाद निर्देशक अभिषेक चौबे ने बताया कि तीनों स्टार्स…

    Read more

    वैभव सूर्यवंशी का गुस्सा पड़ा भारी! श्रीलंकाई खिलाड़ियों से विवाद के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई

    Vaibhav Sooryavanshi Faces Heavy Fine: भारत ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ट्राई-नेशन सीरीज के दौरान मैदान पर हुई एक घटना के कारण मुश्किल में पड़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग