Ro no D15139/23

अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

*1 जुलाई से लिए जाएंगे आवेदन*

रायपुर. 26 जून 2025. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग में रिक्त 295 विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। महानिदेशक, नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग ने बताया कि आवेदन लेने का काम 1 जुलाई 2025 से शुरू होगा जो कि अंतिम तिथि 31 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद 10 अगस्त तक दाखिल किए गये आवेदन में त्रुटि सुधार किए जा सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति विभाग की वेबसाइट-सीजीएचईड डॉट जीओव्ही डॉट इन के जरिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों में स्टेशन ऑफिसर के 21 पद, वाहन चालक के 14 पद, वाहन चालक-कम-ऑपरेटर के 86 पद, फायरमैन के 117 पद, स्टोर कीपर के 32 पद, मैकेनिक के 2 पद, वाचरूम ऑपरेटर के 19 पद और वायरलेस ऑपरेटर संविदा के 4 पद शामिल हैं। उन्होंने विस्तृत जानकारी एवं अन्य संशोधन सूचना के लिए विभागीय वेबसाइट का अवलोकन करते रहने की सलाह दी है।

  • Related Posts

    धमतरी में जल संरक्षण और आजीविका की नई क्रांति

    *1.72 करोड़ रुपये से बन रहीं 34 सामुदायिक डबरियां*   *वीबी-जी रामजी योजना के तहत भूजल संवर्धन और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की अनूठी पहल*  …

    Read more

    विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय

    *बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, क्षेत्र के विकास के लिए की पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं*   *बिलाईगढ़ में खुलेगा अपर कलेक्टर कार्यालय,…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?