Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में “प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना” से बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता

*श्रीमती कस्तूरी बाई को मिला 78 हजार रुपये की सब्सिडी का लाभ*

रायपुर, 27 जून 2025/प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति की नई शुरुआत हो चुकी है। केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से चल रही इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अब आम नागरिकों तक पहुंचने लगा है। सक्ती जिले की वार्ड क्रमांक 14 निवासी श्रीमती कस्तूरी बाई साहू इसका उदाहरण बनकर सामने आई हैं, जिन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित कर न केवल बिजली संकट से राहत पाई, बल्कि सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का लाभ भी उठाया।

श्रीमती कस्तूरी बाई ने बताया कि उन्हें इस सौर संयंत्र के लिए केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे पूरी प्रणाली की लागत काफी कम हो गई। उनका कहना है कि सोलर प्लांट लगने के बाद से बिजली आपूर्ति में आई स्थिरता से उनका परिवार अत्यंत संतुष्ट है। गर्मी के मौसम में हल्की बारिश या आंधी के दौरान बिजली की कटौती आम बात थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने इस योजना को अपने परिवार के लिए वरदान बताया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार मिलकर सोलर संयंत्रों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं।1 किलोवाट संयंत्र पर 30 हजार केंद्र और 15 हजार राज्य के मिलाकर 45 हजार रुपए की सब्सिडी, 2 किलोवाट संयंत्र पर 60 हजार केंद्र और 30 हजार राज्य के मिलाकर 90 हजार रुपए की सब्सिडी, 3 किलोवाट संयंत्र पर 78 हजार केंद्र और 30 हजार राज्य के मिलाकर 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाती है।इन संयंत्रों से क्रमशः 120, 240 और 360 यूनिट तक बिजली निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है, जिससे उपभोक्ताओं के मासिक खर्च में भारी कमी आती है। योजना के अंतर्गत लगाए जाने वाले सोलर पैनलों की 25 साल की वारंटी और 5 साल का फ्री संधारण अधिकृत वेंडर द्वारा किया जाएगा।

इस योजना से छत्तीसगढ़ में न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी नागरिकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। सौर ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है और हर घर बिजली की आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है।
राज्य शासन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय या पोर्टल पर संपर्क कर प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। योजना से संबंधित जानकारी और पंजीयन प्रक्रिया पूरी तरह सरल और पारदर्शी है।

  • Related Posts

    धमतरी में जल संरक्षण और आजीविका की नई क्रांति

    *1.72 करोड़ रुपये से बन रहीं 34 सामुदायिक डबरियां*   *वीबी-जी रामजी योजना के तहत भूजल संवर्धन और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की अनूठी पहल*  …

    Read more

    विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय

    *बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, क्षेत्र के विकास के लिए की पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं*   *बिलाईगढ़ में खुलेगा अपर कलेक्टर कार्यालय,…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?