Ro no D15139/23

रोजगार मेला का आयोजन 02 जुलाई को

जशपुरनगर 27 जून 2025/ रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर के द्वारा 02 जुलाई 2025 को

825 पदों हेतु रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में वेदांता स्किल स्कूल बाल्को कोरबा से 420 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत सुविंग मशीन ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, होटल मैनेजमेंट,सोलर पीवी इंस्टालर , मोबाइल रिपेयरिंग एंड हार्डवेयर के 60-60 पद शामिल हैं।
इसी प्रकार श्री राम लाइफ इन्सोरेन्स से 23 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। इनमें डायरेक्ट के डायरेक्ट एग्जीक्यूटिव सेल्स ऑफिसर, त्रिनीस सेल्स मैनेजर, ब्रांच ओप्रेसन एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर के पद शामिल है।
एल आई सी कुनकुरी जशपुर से 40 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। इनमें वीमेन ओर मन करियर एजेंट के पद शामिल है।
अशोक इलेक्ट्रिकल रायगढ़ से 50 इलेक्ट्रिकल पद के रिक्तियां प्राप्त हुआ है। हवेली ढाबा व जेल चायबार जशपुर से 02  मैनेजर, 02 कुक, 02 एकाउंटेंट, 02 वेटर, 02 क्लिनर, 02 गार्ड सहित कुल 12 पदों के लिए रिक्तियां प्राप्त हुआ है।
फास्टेक कम्प्यूटर सोसायटी जशपुर से 12
पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। इनमें कम्प्यूटर टीचर, फील्ड वर्कर,रिसेप्सनिष्ट, कम्प्यूटर आपरेटर के दो दो और सेल्समेन के 04 पद शामिल है।
सॉफ्ट बीट कम्प्यूटर रायगढ़ से कोपा व स्टेनोग्राफर के 3 पद के लिए रिक्तियां प्राप्त हुआ है।
बोम्बें सिक्योरिटी गार्ड से सिक्योरिटी गार्ड के 60 ओर  सुपरवाईजर के 30 कुल 90 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है।
पीपल ट्री वेंतुरेस से  होम केयर (नर्सिंग) के 50, बी पी ओ (कॉल सेण्टर) के 30,  सिक्यूरिटी गार्ड्स के 25, आईटीआई  क्वालिफाइड टेकनिशियन के 35, बैंकिंग सेक्टर्स और फिल्ड ऑफिसर के 15-15, पैकर्स एंड पैकर्स और रिटेल बेक स्टाफ के 20-20 , डिलीवरी बोयस के 10 सहित कुल 220 पदों के लिए रिक्तियां प्राप्त हुआ है।दसवीं से स्नातक पास इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 2 जुलाई  2025 को सुबह 11.00 बजे समस्त मूल प्रमाण-पत्रों एवं  पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ लाईवलीहुड कॉलेज डोडकाचौरा जशपुर में उपस्थित होकर रोजगार मेला में भाग ले सकते है।

  • Related Posts

    जिले में मनाया गया धूमधाम  से जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव प्रवेश उत्सव में शिक्षा के महत्व पर दिया गया जोर, नवप्रवेशियों का हुआ सम्मान

     जशपुरनगर 17 जुलाई 2026/ जिले के कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्सव के साथ मनाया गया। इसी क्रम में आज जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव…

    Read more

    ई-ऑफिस से लेकर राजस्व प्रकरणों तक आयुक्त ने परखी प्रशासनिक व्यवस्था फाइलों के त्वरित निराकरण और डिजिटल सेवाओं में गति लाने के दिए निर्देश, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

      सरगुजा संभागायुक्त   नरेंद्र दुग्गा ने कलेक्टोरेट का किया निरीक्षण जशपुरनगर 17 जुलाई 2026/ सरगुजा संभाग के आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर की विभिन्न शाखाओं का औचक…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण