Ro no D15139/23

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जशपुर प्रशासन का सशक्त कदम

किसानों को फल क्लीनिंग एवं ग्रेडिंग मशीन प्रदान की गई

जशपुरनगर 29 जून 2025/ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जशपुर प्रशासन का सशक्त कदम नाशपाती उत्पादक कृषकों को मिली क्लीनिंग एवं ग्रेडिंग मशीन
जशपुर जिला विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर है तथा कलेक्टर श्री रोहित व्यास के कुशल दिशा-निर्देश एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले में नित नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत दिवस  मनोरा विकासखंड के सोनक्यारी ग्राम पंचायत में नाशपाती उत्पादक कृषकों को फल क्लीनिंग एवं ग्रेडिंग मशीन प्रदान कर एक नई पहल की गई।
यह मशीन बगीचा विकासखंड की सन्ना तहसील अंतर्गत 10 ग्राम पंचायतों एवं मनोरा विकासखंड की 5 ग्राम पंचायतों के किसानों को उपलब्ध कराई गई है। इससे संबंधित कृषकों को नाशपाती फलों की सफाई, ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे वे सीधे बाजार में गुणवत्ता अनुसार विक्रय कर बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे।
वर्तमान में नाशपाती उत्पादक कृषक अपने बागानों को ठेकेदारों को कम दर पर बेचने को विवश होते हैं, जिससे उन्हें उनकी मेहनत का उचित लाभ नहीं मिल पाता। क्लीनिंग एवं ग्रेडिंग मशीन के माध्यम से अब किसान मूल्य संवर्धन कर सकेंगे, जिससे उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत ने अन्य जनप्रतिनिधियों एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार की उपस्थिति में मशीन का विधिवत उद्घाटन कर कृषकों को समर्पित किया। यह पहल आत्मनिर्भर कृषक एवं समृद्ध जशपुर के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत , जनपद पंचायत सदस्य श्री राजेन्द्र  खलको , जनपद  पंचायत सदस्य श्री रंजीत भगत , पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती सुषमा सिंह , सरपंच जुरगुम पंचायत श्री जुगल किशोर साय , सरपंच सोनकियारी श्री संतपाल भगत , राजेश गुप्ता , मनोज गुप्ता , भूपदेव नेताम , हरित क्रांति कृषक संगठन के श्री रामेश्वर भगत नाबार्ड बाड़ी के हितग्राही , बिहान के अधिकारी गण  , पंचायत सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    जयमरगा के गढ़पहाड़ की गुफा में प्रागैतिहासिक काल के हैं आदिमकालीन शैलचित्र जशपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर मनोरा विकासखंड में स्थित है यह पुरातात्विक स्थल

     जशपुरनगर 03 अप्रैल 2026/ जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण तो है ही पुरातात्विक दृष्टिकोण से भी समृद्ध है। यहां की प्राकृतिक छटा सहज ही लोगों को आकर्षित करती है। यहां पर…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

    जशपुरनगर 03 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?