Ro no D15139/23

जीरो पर पहुंचा बिजली का बिल, सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे घर

*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से हर महीने हो रही बचत, घरों के साथ चेहरे भी दमके*

रायपुर. 30 जून 2025. भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना से न केवल घर रोशन हो रहे हैं, बल्कि हर महीने बिजली के बिल की बचत से लोगों के चेहरे भी दमक रहे हैं। छत पर सोलर ऑन-ग्रिड प्लांट की स्थापना से कई परिवारों में बिजली का बिल शून्य आ रहा है। जीरो बिजली बिल ने कई परिवारों को खुशियों की वजह दे दी है।

जिला मुख्यालय कांकेर के बरदेभाठा निवासी श्रीमती कांति गंजीर ने तीन किलोवॉट का सोलर ऑन-ग्रिड प्लांट अपनी छत पर लगवाया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत छत पर ही बिजली घर बनाया है, जिससे पिछले तीन महीनों से घर में बिजली का बिल शून्य आ रहा है। योजना के अंतर्गत मिलने वाले अनुदान ने सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन को और भी किफायती बना दिया है। इससे कई परिवारों को मुफ्त बिजली मिल रही है।

कांकेर के चारामा विकासखण्ड के ग्राम दरगहन की श्रीमती चित्ररेखा सुकदेवे ने भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगवाया है। वह कहती है कि सौर ऊर्जा ने हमें घर की बिजली की जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बना दिया है, सरकार की मदद से यह संभव हुआ है। सौर ऊर्जा से अपने घर को रोशन कर रहे कांकेर के अलबेलापारा के श्री कैलाश मंडावी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घर में बिजली की अच्छी-खासी खपत के बाद भी पिछले तीन महीने से बिल जीरो आ रहा है। बिजली पर हमें एक रुपए भी खर्च नहीं करना पड़ रहा है।

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को घर की छत पर ही विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित कर बिजली उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने वाले नागरिकों को केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे इसकी लागत काफी कम पड़ रही है।

  • Related Posts

    नैनो यूरिया से बढ़ी पैदावार, किसानों के लिए प्रेरणा बने देवराज सिंह

    आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर बेहतर उत्पादन की ओर बढ़ रहे किसान*   रायपुर , 14 जून 2026/ राज्य सरकार द्वारा किसानों को उन्नत एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के…

    Read more

    ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, तोलमा में बनेगा 77.32 लाख का हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

    रायपुर, 14 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में ग्रामीण एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर