Ro no D15139/23

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से बदली बेबी गुप्ता की दुनिया

*बैंकिंग सेवाएं गांव तक पहुंचा रही हैं बेबी, हर माह कमा रहीं 11 हजार रुपए तक*

रायपुर, 30 जून 2025/ बिहान योजना के तहत श्रीमती बेबी गुप्ता महिलाओं को स्व-सहायता समूह के रूप में संगठित कर उन्हें प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) मॉडल के अंतर्गत बीसी सखी के रूप में स्व-सहायता समूह की महिलाएं बैंकिंग सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचा रही हैं। इससे न केवल ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं घर के पास मिल रही हैं, बल्कि महिलाओं को आय का स्थायी स्रोत भी प्राप्त हो रहा है।

बेबी गुप्ता प्रति माह लगभग 28 लाख से 35 लाख रुपये तक का बैंकिंग ट्रांजेक्शन करती हैं। इस कार्य के एवज में उन्हें 8000 से 11000 रुपये तक की मासिक आय कमीशन के रूप में प्राप्त होती है। यह न केवल उनके आर्थिक सशक्तिकरण का प्रमाण है, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए एक प्रेरणा भी है।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के माध्यम से आज ग्रामीण महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि समाज की प्रेरणास्रोत रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी है जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनक्यारी की रहने वाली श्रीमती बेबी गुप्ता की, जिन्होंने स्व-सहायता समूह से जुड़कर बीसी सखी के रूप में अपने जीवन को एक नई दिशा दी है।

बेबी गुप्ता वर्ष 2020-21 में आदर्श स्व-सहायता समूह की सदस्य बनीं और फिर “बीसी सखी” के रूप में कार्य शुरू किया। शुरुआत में उन्हें बैंकिंग ट्रांजेक्शन संबंधी कार्यों में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन हौसले और मेहनत से उन्होंने इन चुनौतियों को पार करते हुए खुद को स्थापित किया। आज वह विकासखंड स्तर पर टॉप परफॉर्मर बीसी सखी के रूप में जानी जाती हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए पंचायतों और एनआरएलएम की टीम लगातार कार्य कर रही है। बेबी गुप्ता जैसी महिलाएं इस अभियान की जीती-जागती मिसाल हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।

  • Related Posts

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल*   *चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों…

    Read more

    देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय राज्य खेल मंत्री डॉ.खड़से

    *छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की गूँज पूरे राज्य में ‘चलो रे संगी हॉकी खेलबो’ के रूप में गूँजेगी – उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?