Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 7 वीं, 8 वीं, 9 वीं एवं 11 वीं में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 07 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

कोरबा 30 जून 2025/ शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जायेगा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला (कटघोरा), लाफा (पाली), तथा रामपुर (पोंड़ीउपरोड़ा), में कक्षा 7 वीं, 8 वीं, 9 वीं एवं 11 वीं में बालक और बालिका के रिक्त सीटों में प्रवेश दिया जायेगा। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र पूर्णतः भरकर सभी संलग्नकों सहित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कोरबा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला, लाफा तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रामपुर में प्रातः 11.30 बजे से अपरांह 1.30 बजे तक जमा कर सकते है। 7 वीं, 8 वीं, 9 वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी तथा कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु एनईएसटीएस की प्रवेश नियमावली के अनुसार कक्षा 10 वीं के प्राप्तांक के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश हेतु विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी एवं छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा घोषित जनजातीय वर्ग, जनजातीय समुदाय का सदस्य होना चाहिए साथ ही विद्यार्थी को किसी अन्य विद्यालय से निष्कासित न किया गया हो। इस संबंध में विस्तृत जानकारी, प्रवेशित सीटों का आरक्षण, पात्रता तथा प्रवेश नीति नियमावली जिले की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट कोरबा डाट जीओव्ही डाट इन एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कोरबा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला, लाफा तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रामपुर के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2025 है। प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में आयोजित की जायेगी।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    ( कोरबा समाचार) धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

       उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान श्री गुरुचरण मरार पहले परंपरागत…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी