Ro no D15139/23

धरती आबा जनभागीदारी अभियान अंतर्गत श्यांग में जागरूकता सह लाभ-संतृप्ति शिविर आयोजित

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण हुए लाभान्वित
नशा मुक्त भारत अभियान की दिलाई गई शपथ

कोरबा 30 जून 2025/धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत कोरबा विकासखंड के क्लस्टर श्यांग में आज जागरूकता सह लाभ-संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर हाई स्कूल श्यांग परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें अमलडीहा, बलसेंधा, मालीकछार, चिर्रा, एलोंग, गुरमा, ठेगरीमार, लबेद, डूमरडीह, श्यांग, छिरहुंट, सरसाडेवा, सिमकेंदा एवं डेंगुरडीह सहित कुल 15 ग्रामों के ग्रामीण लाभान्वित हुए।
शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था,अन्य पेंशन आवेदनों, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए साथ ही नियमानुसार मौके पर हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
अभियान के अंतर्गत सरकार का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा में जोड़ना, उनके जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को भी योजनाओं का वास्तविक और समयबद्ध लाभ प्राप्त हो।
शिविर में उपस्थित सभी ग्रामीणों को “नशा मुक्त भारत अभियान“ के अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। यह अभियान जनजातीय समाज में जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री बलेन्दर राठिया (क्षेत्र – चिर्रा), श्यांग, लबेद, सिमकेंदा, चिर्रा, गुरमा ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री आशुतोष मिश्रा, संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    ( कोरबा समाचार) धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

       उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान श्री गुरुचरण मरार पहले परंपरागत…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी