Ro no D15139/23

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से बेबी गुप्ता के जीवन में आया साकारात्मक परिवर्तन

समूह से जुड़कर बेबी गुप्ता आर्थिक रूप से हुई मजबूत
बैंकिंग ट्रांजेक्शन कार्य से प्रतिमाह कमा रही 11 हजार रुपए

जशपुरनगर 30 जून 2025/ “बिहान“ छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीब महिलाओं को स्व सहायता समूह के रूप में संगठित कर उन्हें  प्रशिक्षण प्रदान करके स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
आज महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होते हुए अपने सपने के पंख का स्वरूप देकर नई उड़ान की ओर तैयार हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप  तीनों स्तर की पंचायत एवं एन.आर.एल.एम की टीम के द्वारा महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वर्ष 2006 में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट मॉडल की शुरुआत की गई। इस व्यवस्था के माध्यम से बैंक द्वारा बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की पहुंच ग्राम स्तर तक सुनिश्चित की गई। बैंको द्वारा बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट की सेवाएं लिये जाने का प्रावधान किया गया। इसके उपरांत बैंकिंग सेवाओं की घर पहुंच सुविधा उपलब्ध कराने के लक्ष्य से ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया कि बैंकों द्वारा स्थापित किये जाने वाले बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट का चयन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व-सहायता समूह के सदस्यों में से किया जाए ।
छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को भुगतान में होने वाली समस्याओं के निराकरण करने एवं बैंकिग प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाये जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा बीसी सखी मॉडल का गठन किया। जनपद पंचायत मनोरा के ग्रामीण अंचल की महिलाएं स्व सहायता समूह से जुड़कर समाजिक व आर्थिक उत्थान का मिशाल कायम कर रही है। कुछ ऐसी ही कहानी है, ग्राम पंचायत सोनक्यारी के आदर्श स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती बेबी गुप्ता जो कि बीसी सखी के रूप में कार्य कर आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक सुधार का कार्य करते हुए आत्मनिर्भर बन रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के पहल से स्थाई साकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।
विकासखण्ड मनोरा के ग्राम पंचायत सोनक्यारी की रहने वाली बेबी गुप्ता ने महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर वर्ष 2020-21 में ’बीसी सखी का पद प्राप्त किया। बीसी सखी कार्य करने में कठिनाई का सामना करते हुए भी बेबी गुप्ता बैंकिंग ट्रांजेक्शन का कार्य करने लगी।
अब बेबी गुप्ता ने विकासखंड स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रत्येक माह बीसी सखी के रूप में कार्य करते हुए 28 लाख से 35 लाख तक ट्रांजेक्शन करती है। ट्रांजेक्शन करने पर कमीशन के रूप में प्रत्येक माह 8000 से 11000 तक की राशि प्राप्त करती है। जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है। समूह में जुड़कर एवं बीसी सखी का कार्य करते हुए बेबी गुप्ता अपना आर्थिक स्तर को बढ़ा रही है।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के 40 विद्यार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण

      कम उम्र में रोबोटिक्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के अध्ययन को देगा नई दिशा रू डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण…

    Read more

    विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन

      जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ नालसा की योजना के तहत माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मार्गदर्शन में…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच