Ro no D15139/23

वाणिज्यिक कर विभाग के विशेष आयुक्त श्री टी.एल. ध्रुव को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

रायपुर 1 जुलाई 2025/ वाणिज्यिक कर विभाग के विशेष आयुक्त श्री टी.एल. ध्रुव के अर्धवार्षिकीय आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर वाणिज्यिक कर भवन, नया रायपुर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में आयुक्त वाणिज्य कर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री ध्रुव की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण किया तथा उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। आयुक्त श्री मीणा ने श्री ध्रुव के सरल व्यवहार और कार्यशैली को अनुकरणीय बताया। समारोह में उनके सहकर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर आयुक्त श्री मीणा ने श्री ध्रुव को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। श्री ध्रुव ने इस मौके पर अपने सेवाकाल में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्राप्त मार्गदर्शन तथा सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी परीक्षा आयोजित करने राज्य सरकार ने दी सहमति

    *कक्षा पहली से आठवीं तक के सेवारत शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने का मिलेगा अवसर*   *छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से सीबीटी पद्धति से होगी परीक्षा, वर्ष में…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

    *अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत*   रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ सुकमा जिले में सेवा सेतु अभियान के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक प्रमाण…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?