Ro no D15139/23

सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

*अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत*

 

रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ सुकमा जिले में सेवा सेतु अभियान के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र समय-सीमा में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम चिड़पाल निवासी श्री मनीराम समरथ को आवेदन के महज पांच दिनों के भीतर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनकर मिल गया। प्रमाण पत्र शीघ्र मिलने से उन्हें राहत मिली और शासकीय सेवाओं की ऑनलाइन व्यवस्था का लाभ भी मिला।

 

श्री मनीराम समरथ को व्यक्तिगत कार्य के लिए विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ तहसील कार्यालय तोंगपाल में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के बाद संबंधित प्रक्रिया पूरी कर महज पांच दिनों में उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। इससे उन्हें प्रमाण पत्र के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी।

 

प्रमाण पत्र मिलने पर श्री मनीराम समरथ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पहले शासकीय दस्तावेज बनवाने में अधिक समय लगने की चिंता रहती थी। सेवा सेतु के माध्यम से उनका काम आसानी से और कम समय में पूरा हो गया। उन्होंने इस त्वरित सेवा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन सुकमा के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

सेवा सेतु अभियान के माध्यम से नागरिक सेवाओं को अधिक सुगम और समयबद्ध बनाने पर जोर दिया जा रहा है।ऑनलाइन आवेदन और त्वरित निराकरण की व्यवस्था से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवश्यक शासकीय दस्तावेज प्राप्त करने में सहूलियत हो रही है।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता से करें निराकरण : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    प्रधानमंत्री आवास एवं राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में करें कार्रवाई   राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा, ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर सजेगी विभागीय…

    Read more

    अस्वच्छ परिस्थितियों में मिठाई निर्माण पाए जाने पर रमन स्वीट्स कारखाने का एफ.एस.एस.ए.आई. लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित

    त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के पालन के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई   धमतरी, 21 अक्टूबर 2026। त्योहारी सीजन के दौरान आम नागरिकों को…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?