Ro no D15139/23

कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्यम स्थापित करने हेतु प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना तहत आवेदन 30 जुलाई तक आमंत्रित

अम्बिकापुर 03 जुलाई 2025/  जिला व्यापार एवं उद्योग केंन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विकास एवं मौजूदा सूक्ष्म खाद्य उद्यमों के वित्तीय, तकनीकी एवं कारोबार सहायता हेतु प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। योजना के तहत नवीन सूक्ष्म खाद्य उद्योग स्थापित करने एवं पूर्व स्थापित खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को विस्तार करने हेतु राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है। योजना के तहत प्रत्येक उद्योग हेतु सभी वर्गों में 35 प्रतिशत अनुदान (छूट) का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत लाभार्थी का योगदान न्यूनतम 10 प्रतिशत होना चाहिए शेष बैंक से ऋण के रूप में मिलेगा। खाद्य प्रसंस्करण अंतर्गत पोहा निर्माण, फ्लोर मिल, दाल मिल, तेल मिल, बेसन निर्माण, सत्तू निर्माण, मसाला उद्योग, बिस्किट, केक निर्माण, बेकरी, आलू चिप्स, केला चिप्स, अदरक एवं लहसून पेस्ट, मूंगफल्ली प्रसंस्करण, बड़ी पापड़, हल्दी मिर्च प्रोसेसिंग, मुरमुरा, लड्डू, लाई, बताशा, आचार, पापड़, वनोपज उत्पादों का प्रोसिसिंग एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किये जा सकते है। आवेदक योजना के तहत ऑनलाईन माध्यम से पीएमएफएमई की वेब पोर्टल  www.pmfme.mofpi.gov.in/     पर जाकर आवेदन कर सकते है या योजना के तहत क्षेत्र स्तरीय सहायता के लिए नियोजित जिला रिसोर्स पर्सन (डी.आर.पी.) से संपर्क कर आवेदन हेतु सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही योजना के तहत विस्तृत जानकारी एवं आवेदन हेतु कार्यालय, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अम्बिकापुर में भी सम्पर्क कर सकते है। योजना के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2025 तक है।

  • Related Posts

    गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर से किया शुभारंभ, सरगवां में वृक्षारोपण के साथ बाउंड्रीवाल एवं ओपन जिम का लोकार्पण अम्बिकापुर 03 सितम्बर 2026/   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

    Read more

    रामगढ़ में मितानिन बहनों से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने किया आत्मीय संवाद, समस्याओं और आवश्यकताओं की ली जानकारी

      मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ीः  राजेश अग्रवाल अम्बिकापुर 03 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग