
अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/ कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन (एपीसी) श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 की प्रगति की समीक्षा तथा रबी वर्ष 2026-27 के कार्यक्रम निर्धारण के लिए सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन 22 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, अम्बिकापुर में किया जाएगा। बैठक में सरगुजा संभाग के सभी 6 जिलो के कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ कृषि, मछली पालन, सहकारिता, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं पशुधन विकास विभाग के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/ मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब हेतु जिले में रिक्त 03 संविदा पदों (जेन्डर विशेषज्ञ 01 पद, आई.टी.असिस्टेंट 01 पद एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर PMMVY 01 पद) की पूर्ति हेतु जारी विज्ञापित पदों का 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित साक्षात्कार पश्चात् चयन समिति के अनुमोदन से अंतिम वरीयता सूची व चयन प्रतीक्षा सूची अवलोकनार्थ जिले की वेबसाईट www.surguja.gov.in प्रकाशित की जा रही है। वरीयता सूची व चयन/प्रतीक्षा सूची सरगुजा जिले की वेबसाईट व कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/ मिशन शक्ति के अंतर्गत सखी निवास योजना के संचालन हेतु जिले में सेवाप्रदाता के स्वीकृत रिक्त 05 पदों (प्रबंधक 01 पद, वार्डन 01 पद एवं केयर टेकर 03 पद) की पूर्ति हेतु 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से अम्बिकापुर के लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित किया गया है। पात्र अभ्यर्थियों को वरीयता क्रमानुसार 1 अनुपात 5 में साक्षात्कार हेतु कार्यालयीन पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित हो सकते हैं।









