Ro no D15139/23

शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति पर कलेक्टर विलास भोसकर ने सौंपे पेंशन भुगतान आदेश, शाल श्रीफल प्रदान कर किया सम्मानित

अम्बिकापुर 03 जुलाई 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा गुरुवार को 30 जून की स्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों के 18 शासकीय सेवकों को पेंशन भुगतान आदेश (पी.पी.ओ./जी.पी.ओ.) प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री भोसकर ने  सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित करते हुए उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया। शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय अम्बिकापुर के श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अम्बिकापुर के श्री तेजपाल सिंह एवं श्री दयानंद सिंह, जिला सत्र एवं न्यायाधीश कार्यालय सरगुजा के श्री एकलाख अली एवं श्रीमती संगीता सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सरगुजा के श्री लाधु राम, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीतापुर के श्रीमती निर्मला देवी एवं श्री कृष्ण कुमार गुप्ता, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लखनपुर के श्री हरिनाथ सिंह, श्री अजय कुमार गुप्ता एवं श्री सूर्यबली शामिल है। इसी प्रकार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बतौली की श्रीमती उर्मिला दास, श्री माली एक्का, श्री मनमोहन राम एवं श्री चन्द्रभान सिंह, प्राचार्य शा.उ.मा.वि. उदयपुर के श्री अशोक कुमार सोनी, प्राचार्य शा.उ.मा.वि. निम्हा के श्री ओम प्रकाश माली, उप संचालक पशु चिकि.से. अम्बिकापुर के श्री कन्हैलाल सिदार शामिल है। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अंकिता सिंह, सहायक कोषालय अधिकारी श्री मनोज कुमार शर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर से किया शुभारंभ, सरगवां में वृक्षारोपण के साथ बाउंड्रीवाल एवं ओपन जिम का लोकार्पण अम्बिकापुर 03 सितम्बर 2026/   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

    Read more

    रामगढ़ में मितानिन बहनों से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने किया आत्मीय संवाद, समस्याओं और आवश्यकताओं की ली जानकारी

      मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ीः  राजेश अग्रवाल अम्बिकापुर 03 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग