Ro no D15139/23

पीएम जनमन योजनांतर्गत निर्मित सड़कों का   पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने किया निरक्षण

पहाड़ी कोरवा बसाहटों में पहुंच ग्रामीणों से की चर्चा

जशपुरनगर 03 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह विगत दिनों अपने जशपुर प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यों का निरीक्षण किया। इसी कड़ी में उन्होंने पीएम जनमन योजनांतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा स्वीकृत सड़कों का निरीक्षण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सचिव श्री सिंह एवं छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण रायपुर के प्रमुख अभियंता श्री के.के कटारे द्वारा किया गया।
उन्होंने विकासखण्ड मनोरा के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के ग्रामों में पहुंचे। जहां  योजनांतर्गत सडक टीआर-05 से बंधकोना बी एवं टीआर-05 से भंवरपाठ तक निर्मित सड़क का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्थल पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों से निर्मित सड़कों से लोगो को हो रही सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। जिसमें लोगों ने बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे घर तक आने जाने के लिये जनमन योजना के तहत् सड़कों का निर्माण कराया है। जिससे हमें आने जाने के लिये अच्छी सड़कें मिली है। हमें शहर एवं अस्पताल, स्कूल, बाजार आने जाने में काफी सुविधाएं हो रही है। पहले गांव में किसी की तबीयत खराब होने पर खाट में लेटाकर अस्पताल ले जाना पड़ता था, एंबुलेस को भी हम लोग नहीं जानते थे। लेकिन सड़क बनने के बाद अब हमारे गांव तक एंबुलेंस पहुंच रहीं है जिससे मरीजों को लाने एवं ले जाने में सुविधा हो रही है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार,  अधीक्षण अभियंता श्री सोहन चन्द्र, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

    जशपुरनगर 04 सितंबर 2026/ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से दिनांक 03/09/2026 (गुरुवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल संगवारी टीम द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों हेतु…

    Read more

    जशपुर में  MRMA   2.0 के तहत तसर किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला

    जशपुरनगर 04 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय अभियान मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 (MRMA 2.0) के अंतर्गत जशपुर जिले के विभिन्न तसर बहुल क्षेत्रों में 1 से 3 सितंबर 2026 के दौरान किसानों…

    Read more

    NATIONAL

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल