Ro no D15139/23

25 गेंद पर गिराए 9 विकेट, फिर भी सीरीज जीतने से चूकीं भारतीय महिलाएं

खेल डेस्क । भारत ने एक हाथ में आया मैच गंवा दिया है। भारत को पांच रनों से हार मिली है और अब इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज़ में वापसी कर ली है। भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे और कप्तान हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर क्रीज़ पर मौजूद थीं लेकिन यह जोड़ी भारत को जीत की दहलीज़ पार नहीं करा पाई।

इंग्लैंड की टीम आज नैट सिवर-ब्रंट के बिना मैदान में उतरी थी। लगातार तीसरी बार इंग्लैंड ने टॉस जीता लेकिन इस बार उन्होंने पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया। सोफ़िया डंकली और डैनी वायट-हॉज की जोड़ी ने इस फ़ैसले को सही सिद्ध कर दिखाया और दोनों बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक भी जड़ा। हालांकि वायट-हॉज शुरुआत में संघर्ष करती दिखीं और 17 के स्कोर पर उन्हें डीप मिडविकेट पर जेमिमाह रॉड्रिग्स के द्वारा जीवनदान मिला और फिर उसी ओवर में मिडऑफ़ पर हरमनप्रीत कौर उनका कैच लपक नहीं पाईं।

15वें ओवर की समाप्ति तक दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर 136 रन जोड़ लिए थे लेकिन 137 के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड पूरे 20 ओवर में मात्र 171 रन ही बना पाया। पहले विकेट के रूप में दीप्ति शर्मा ने डंकली का शिकार किया और इसके बाद अरुंधति रेड्डी ने अगले ही ओवर में तीन विकेट चटका दिए जिसके बाद इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी वापसी ही नहीं कर पाई।

भारत के सामने लक्ष्य बड़ा नहीं था और पिच भी बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी थी। दूसरे ओवर में चार के स्कोर पर शेफ़ाली को जीवनदान मिला लेकिन उन्होंने मांधना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। हालांकि नौवें ओवर की अंतिम गेंद पर शेफ़ाली सोफ़ी एकल्सटन का शिकार बनीं लेकिन इसके बाद जेमिमाह रॉड्रिग्स और मांधना के बीच चार ओवर में 38 रनों की साझेदारी हुई।

हालांकि इसके बाद लॉरेन फ़ाइलर ने पहले रॉड्रिग्स और फिर अगले ओवर में मांधना का शिकार कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया और फिर 17वां ओवर करने आईं इसी वॉन्ग ने मात्र छह रन दिए और 19वें ओवर में भी मात्र आठ रन देते हुए उन्होंने भारत के लिए परेशानी बढ़ा दी। भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए अब 12 रन चाहिए थे जो कि अंतिम दो गेंदों पर आठ रन हो गए। अंतिम गेंद पर जीत के लिए भारत को एक छक्के की दरकार थी लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर बड़ा शॉट नहीं खेल पाईं और मिडऑफ़ पर लपकी गईं।

भारत के पास आज ही पहली बार इंग्लैंड में पहली T20I सीरीज़ जीत सुनिश्चित करने का मौक़ा था लेकिन अब पांच मैचों की सीरीज़ में भारत के पास 2-1 की बढ़त है। हालांकि इस सीरीज़ में अभी 2 मैच और शेष हैं और ऐसे में भारत के पास सीरीज़ जीतने के लिए दो और मौक़े होंगे। अगला मैच 9 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान