Ro no D15139/23

नक्शा नवीनीकरण का रोस्टर कार्यक्रम वर्ष 2025 जीर्ण-शीर्ण हालत के चालू नक्शों का सामयिक नक्शा नवीनीकरण 15 जुलाई से 30 सितम्बर तक करने हेतु आदेश जारी

जशपुरनगर 08 जुलाई 2025/ नक्शा नवीनीकरण का रोस्टर कार्यक्रम वर्ष 2025 तथा छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली अनुसार पटवारी के चालू नक्शे के नवीनीकरण की व्यवस्था जिला मुख्यालय में प्रतिवर्ष वर्षाकाल में 15 जुलाई से 30 सितम्बर तक, अधीक्षक भू-अभिलेख की प्रत्यक्ष देखरेख में सम्पादित किये जाने का प्रावधान है।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने पटवारियों के जीर्ण-शीर्ण हालत के चालू नक्शों का सामयिक नक्शा नवीनीकरण का कार्य, वर्गाकार पत्रों में किए जाने हेतु नक्शा नवीनीकण का रोस्टर कार्यक्रम वर्ष 2025 निर्धारित किया गया हैै। जिसके अनुसार कार्यालय कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा में 15 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक नक्शा नवीनीकरण कार्य प्रारंभ करने तथा सम्पन्न कर वापस जाने हेतु तिथि का निर्धारण किया गया है। इस अवधि में राजस्व निरीक्षण मण्डल मनोरा, आस्ता, जशपुर, लोदाम, आरा, कुनकुरी, नारायणपुर, गोरिया, दुलदुला, सिमड़ा, फरसाबहार, तपकरा, कोल्हेनझरिया, बगीचा, बिमड़ा, कुर्राेग, सरबकोम्बो, सन्ना, पण्डरापाठ, कांसाबेल, दोकड़ा, पत्थलगांव, केराकछार, तमता, लुड़ेग, बागबहार और कोतबा शामिल हैं। नियत अवधि के पूर्व ही में संबंधित राजस्व निरीक्षक अभिलेख कोष्ठ जशपुर से नक्शा शीट प्राप्त करके संबंधित पटवारी को प्रदाय करेंगें। संबंधित पटवारीगण नक्शानवीनीकरण कक्ष में उपस्थित रहकर नक्शानवीनीकरण का कार्य समयावधि में पूर्ण करेंगें तथा नक्शानवीनीकरण का रोस्टर कार्यक्रम वर्ष 2025 प्रपत्र- 01 में एवं मासिक प्रगति हेतु प्रपत्र- 02 में जानकारी, तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक (नियमित) द्वारा समय पर भिजवाई जाएगी। कलेक्टोरेट (भू-अभिलेख शाखा) द्वारा प्रत्येक माह की मासिक प्रगति अगले माह की 10 तारीख तक, संचालक, कार्यालय आयुक्त, भू-अभिलेख छत्तीसगढ़, नया रायपुर की ओर भेजी जाना विहित है। जिला कार्यालय के मानचित्रकार गण व अनुरेखक गण एवं सम्बन्धित् राजस्व निरीक्षक (नियमित) नक्शानवीनीकरण का लेखा-जोखा रखेंगे। पटवारी के चालू नक्शे में लाल स्याही से किए हुए समस्त अधिकृत बटांकन को नक्शानवीनीकरण किए गए नया नक्शा में काली स्याही से अंकित किया जावेगा। ग्राम का नक्शा नवीनीकरण कार्य पूर्ण हो जाने पर नए नक्शा में संबंधित पटवारी, मानचित्रकार गण व अनुरेखक गण, राजस्व निरीक्षक (नियमित) एवं अधीक्षक भू-अभिलेख (नियमित) के दिनांक सहित हस्ताक्षर होने के उपरान्त, मानचित्रकार गण व अनुरेखक गण द्वारा नक्शा वितरण पंजी में दर्ज करके, प्राप्ति अभिस्वीकृति लेने के बाद ही संबंधितों को नया नक्शा प्रदाय किया जावे।
रोस्टर कार्यक्रम हेतु जिला के सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख (नियमित) को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके प्रत्यक्ष देखरेख (निगरानी) में उक्त नक्शानवीनीकरण कार्य सम्पन्न किया जावेगा, नक्शा नवीनीकरण के दौरान सामान्यतः किसी भी पटवारी को मुक्त कराने हेतु पत्राचार एवं अपरिहार्य कारणों के अतिरिक्त अन्य कार्य हेतु अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    फोटो प्रदर्शनी में दूसरे दिन भी उमड़ी विद्यार्थियों और आमजनों की भीड़ प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की विकास यात्रा को जाना

      स्कूली बच्चों ने एलईडी स्क्रीन पर देखीं जनकल्याणकारी योजनाएं आगंतुकों को जनमन पत्रिका का किया गया वितरण जशपुरनगर 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार…

    Read more

    बच्चों की रुचि के अनुरूप कला एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा का करें विकास रू कलेक्टर  रोहित व्यास

     कलेक्टर  रोहित व्यास ने समर कैम्प के समापन समारोह में प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र 15 दिवसीय उल्लास समर कैम्प में वेस्टर्न डांस, भरतनाट्यम एवं चित्रकला का दिया गया प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत