Ro no D15139/23

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

– स्काउट गाइड रोवर रेंजर को किया गया राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र का वितरण
राजनांदगांव 09 जुलाई 2025। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत महंत बलरामदास स्टेट स्कूल परिसर राजनांदगांव में पौधरोपण एवं राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधयों द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2023 में 83 एवं वर्ष 2024 में 33 कुल 116 सफल स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पौधरोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर की गतिविधियों में सहभागी बनने के लिए स्काउट गाइड रोवर रेंजर को प्रशंसा करते हुए राज्य पुरस्कार के लिए बधाई दी। इस अवसर पर श्री खूबचंद पारख, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ श्री राजेन्द्र गोलछा, श्री अशोक चौधरी, श्री सौरभ कोठारी, श्री शिव वर्मा, श्री किशुन यदु, जिला अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड श्री उमेश हथेल, जिला मुख्य आयुक्त श्री महेश खंडेलवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त श्री प्रवास कुमार बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व स्काउट्स एवं गाइड्स रोवर रेंजर्स उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जीवन रक्षा पदक पुरस्कार के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 29 जुलाई 2026। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जीवन रक्षा पदक पुरस्कार के लिए संस्तुतियां व नामांकन प्रस्ताव राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://www.awards.gov.in पर ऑनलाईन आमंत्रित की गई है। जीवन रक्षा…

    Read more

    प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना

    मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य मानकों की जांच के लिए किया जा रहा व्यापक एवं सघन निरीक्षण   राजनांदगांव 29 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए