Ro no D15139/23

डॉक्टर्स-डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन

राजनांदगांव 09 जुलाई 2025। भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के ब्लड सेंटर पैथोलॉजी विभाग में डॉक्टर्स-डे पर आईएमए, आईएमए-एमएसएन और ब्लड सेंटर मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना, मेडिकल छात्रों में जागरूकता करना था। इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. पंकज लुका, संयुक्त संचालक एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर, उप-अधीक्षक एवं आईएमए मेंबर डॉ. पवन जेठानी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. दिवाकर रंगारी, आईएमए सचिव श्री अनीमेश गांधी, मेडिकल फैकल्टी एवं स्टूडेंट्स, समस्त ब्लड सेंटर स्टॉफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
शिविर में आईएमए-एमएसएन के सक्रिय सदस्य एवं मेडिकल विद्यार्थी 2021 बैच के प्रथम, शारदा, कनिका तथा 2024 बैच के मेडिकल स्टूडेंट्स ने विशेष भूमिका निभाई। सभी अतिथियों ने अपने प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया और मेडिकल छात्रों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी। ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. चन्द्रशेखर इन्दोरिया ने सभी रक्तदाताओं, छात्रों और आईएमए का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्लड सेंटर में किया गया रक्तदान सच्ची नि:स्वार्थ सेवा का उदाहरण है। जिसका उपयोग गंभीर रोगियों, गर्भवती महिलाओं, थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों एवं दुर्घटना पीडि़तों के लिए संजीवनी का काम करती है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में हितग्राही के घर स्थापित सोलर पैनल का किया अवलोकन

      राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत हितग्राही श्रीमती पूर्णिमा निषाद के घर में…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं का किया निरीक्षण

      – खसरों के भौतिक सत्यापन एवं पॉलिगन निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश – श्रमिकों से मजदूरी भुगतान एवं महतारी वंदन योजना के लाभ के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?