Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने जल संसाधन विभाग की ली समीक्षा बैठक

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 09 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित सभी विकास कार्यों की गहन समीक्षा की और सभी  कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने सिंचाई योजनाओं के तहत बन रहे एनीकट, स्टॉप डेम, जलाशय, नहर निर्माण सहित अन्य संरचनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से किसानों को उनके फसलों के लिए आवश्यक सिंचाई सुविधा प्राप्त होती है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है।
कलेक्टर श्री व्यास ने यह भी कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से भू-जल स्तर में सुधार आता है, जिससे गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या में भी काफी हद तक राहत मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करने के निर्देश दिए ताकि कार्यों की वास्तविक प्रगति का अवलोकन हो सके और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी, कार्यपालन अभियंता श्री विनोद भगत सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने घोलेंगे में वीवर्स ट्रेनिंग एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर का किया निरीक्षण

    महिलाओं को आधुनिक हस्तकरघा कपड़ा बनाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण जशपुरनगर  01 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर विकास खंड के ग्राम घोलेंगे में वीवर्स ट्रेनिंग एंड…

    Read more

    कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया निरीक्षण

    भवन में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाना है संभावित भवन के लाइट पंखे और सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश मेडिकल कालेज के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार