Ro no D15139/23

भारतीय महिला टीम ने चौथे टी20 में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया, सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

खेल डेस्क । भारतीय महिला टीम ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली। भारत ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 126 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 17 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने पहला टी20 97 रन से और दूसरा टी20 24 रन से जीता था। इसके बाद इंग्लैंड ने तीसरा टी20 पर पांच रन से अपने नाम किया था।
इंग्लैंड की पारी
श्रीचरणी (2/30) और राधा यादव (2/15) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने चौथे महिला टी20 में इंग्लैंड को सात विकेट पर 126 रन के स्कोर पर रोक दिया। सोफी एक्लेस्टन (16*) और ईसी वांग (11*) ने अंतिम ओवर में 16 रन नहीं बनाए होते तो मेजबानों की हालत और भी बुरी होती। दोनों ने दीप्ति शर्मा के ओवर में एक-एक छक्का लगाया। श्रीचरणी ने तीसरे ओवर में ही डैनी वायट (5) को आउट कर दिया। शीर्ष स्कोरर सोफिया डंकले 22 रन बनाकर दीप्ति का शिकार बनीं। ब्यूमांट (20) और एलिस कैप्सी (18) ने 35 रन की साझेदारी की, लेकिन राधा यादव ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड को बड़े स्कोर से रोक दिया। भारत की ओर से राधा ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट झटके। इसके अलावा श्री चरणी ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके। अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।
भारत की पारी
जवाब में भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। टीम इंडिया को पहला झटका 56 के स्कोर पर लगा। शेफाली 19 गेंद में छह चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, मंधाना ने 31 गेंद में पांच चौके की मदद से 32 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर 25 गेंद में तीन चौके की मदद से 26 रन और अमनजोत कौर दो गेंद में दो रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रॉड्रिग्स ने फिर ऋचा घोष के साथ मिलकर भारतीय टीम को जीत दिला दी। जेमिमा 22 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहें। वहीं, ऋचा सात रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन, सोफी और इसी वॉन्ग को एक-एक विकेट मिला।

  • Related Posts

    IND vs NZ T20: भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज फ्री में कैसे देखें? मैच से पहले जान लें ये जरूरी बात

    IND vs NZ T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी और निर्णायक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार है. पांच मैचों की टी20 सीरीज…

    Read more

    सलमान खान थे असली निशाना, गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा देख शूटरों ने टाइगर पर बरसाईं गोलियां

    Salman Khan was the Target not Tiger Shroff: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कोई पहली बार नहीं हैं, इससे पहले भी उन पर कई बार…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?