Ro no D15139/23

’कलेक्टोरेट में ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ’

*डिजिटल प्रशासन की ओर सशक्त कदम, सुशासन को मिलेगा नया आयाम*

*जिला अधिकारी ई-ऑफिस प्रणाली से कार्य करना शुरू करेंः कलेक्टर श्री मिश्रा*

धमतरी, 14 जुलाई 2025/आज कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली का विधिवत शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अपने कार्यालय से लैपटॉप का बटन दबाते इस ई-ऑफिस प्रणाली (डिजिटल प्रणाली ) का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर कहा कि यह पहल प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से शासकीय कार्यों में तेजी आएगी, जवाबदेही सुनिश्चित होगी और फाइलों के निराकरण में पारंपरिक अड़चनों को दूर किया जा सकेगा। उन्होंने इसे डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में जिला प्रशासन का ठोस योगदान बताया।
’उन्होंने जिला अधिकारियों से अपेक्षा की कि ई-ऑफिस प्रणाली से फ़ाइल कार्य करना शुरू कर दें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिन अधिकारियों को कोई जानकारी चाहिए तो तकनीकी कर्मचारी से अच्छे से समझ लें। फ़ाइल, डाक्यूमेंट, अटेच करना, नोटशीट लिखा आदि। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) श्री अमित सिसौदिया और प्रोग्रामर श्री अखिलेश आहुजा उपस्थित थे ।

*क्या है ई-ऑफिस प्रणाली :*

ई-ऑफिस एक केंद्रीकृत डिजिटल मंच है, जो कागजरहित, सुगम एवं पारदर्शी कार्य प्रणाली को बढ़ावा देता है। यह प्रणाली शासकीय फाइलों, पत्राचार, दस्तावेज़ों और रिकॉर्ड प्रबंधन को एक डिजिटल रूप प्रदान करती है, जिससे कार्यप्रवाह सहज और सुगठित बनता है।
*ई-ऑफिस की प्रमुख विशेषताएंः*
. कार्यों की रफ्तार में वृद्धि और समय की बचत
. निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही
. कागज रहित प्रणाली के जरिए पर्यावरण संरक्षण
. सरकारी कर्मचारियों में कार्य संस्कृति और
समन्वय का विकास
. भ्रष्टाचार पर अंकुश और संसाधनों का बेहतर

*उपयोग*

’पूर्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ई-ऑफिस के लाइव डेमो में भाग लिया और प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था। यह पहल जिला प्रशासन को स्मार्ट गवर्नेंस की ओर अग्रसर करेगी। ई-ऑफिस प्रणाली के सफल क्रियान्वयन से धमतरी जिला प्रशासन ने एक बार फिर यह प्रमाणित किया है कि शासन-प्रशासन में नवाचार और तकनीकी एकीकरण से जनसेवा और कार्यकुशलता को नया आयाम दिया जा सकता है।’

  • Related Posts

    लबालब बांधों से किसानों में खुशी, बेहतर खरीफ फसल की उम्मीद

    गंगरेल, माडमसिल्ली, सोंढूर और दुधावा में पर्याप्त जलभराव से सिंचाई की मजबूत स्थिति — समय पर खाद-बीज उपलब्ध, ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव की सुविधा   धमतरी, 4 सितंबर 2026। जिले…

    Read more

    मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    चिन्हांकित क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर, चिकित्सक और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता   धमतरी, 4 सितंबर 2026। जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप