Ro no D15139/23

नक्शा प्रोजेक्ट अंतर्गत पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

*राजस्व एवं नगर निगम संयुक्त सर्वेक्षण दल को दिया जा रहा प्रशिक्षण*

*धमतरी, 14 जुलाई 2025/ आयुक्त भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज नगर पालिक निगम धमतरी के सभाकक्ष में हुआ।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख के उपायुक्त एवं स्टेट नोडल अधिकारी श्री मधुहर्ष देवांगन तथा मास्टर ट्रेनर श्री दीपचंद भारती द्वारा संयुक्त रूप से निगम एवं राजस्व विभाग के संयुक्त सर्वेक्षण दल के सदस्यों को तीसरे चरण के प्रथम दिवस का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।*
*प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रारंभिक दो दिवसों में सैद्धांतिक जानकारी दी जाएगी। तृतीय दिवस को एम.पी.एस.ई.डी.सी. की टीम द्वारा मोबाइल/वेब आधारित सॉफ्टवेयर के प्रयोग का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। चतुर्थ दिवस को सर्वे ऑफ इंडिया की टीम जीएनएसएस रोवर, ई.टी.एस. तकनीक एवं कंप्यूटर लैब में डेटा कन्वर्जन की जानकारी प्रदान करेगी। अंतिम दिवस में फील्ड लेवल पर “हैंड्स ऑन प्रैक्टिस” और प्रशिक्षण की गुणवत्ता आंकने हेतु प्रतिभागियों का मूल्यांकन/टेस्ट लिया जाएगा।*
*प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए निगम की संकल्पना, रोडमैप, अभिलेख सुधार, पारदर्शी पूर्ण अभिलेख निर्माण एवं उपरांत टैक्स संग्रहण की अवधारणा पर प्रकाश डाला।*
*इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त एवं नक्शा प्रोजेक्ट की नोडल अधिकारी श्रीमती प्रिया गोयल, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी भू-अभिलेख अधिकारी श्रीमती इंदिरा नवीन सिंह, नगर निगम उपायुक्त श्री सार्वा, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री मधुकर सिरमौर एवं श्रीमती ख्याति कंवर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक प्रोग्रामर श्री विजय यादव (आयुक्त कार्यालय रायपुर), मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन की टीम, निगम के इंजीनियर, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, सहायक राजस्व निरीक्षक (निगम) एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।*
*यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भूमि व संपत्ति से संबंधित अभिलेखों में पारदर्शिता, एकरूपता तथा दक्षता सुनिश्चित की जा सकेगी।*

  • Related Posts

    लबालब बांधों से किसानों में खुशी, बेहतर खरीफ फसल की उम्मीद

    गंगरेल, माडमसिल्ली, सोंढूर और दुधावा में पर्याप्त जलभराव से सिंचाई की मजबूत स्थिति — समय पर खाद-बीज उपलब्ध, ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव की सुविधा   धमतरी, 4 सितंबर 2026। जिले…

    Read more

    मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    चिन्हांकित क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर, चिकित्सक और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता   धमतरी, 4 सितंबर 2026। जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप