Ro no D15139/23

करीना कपूर खान 20 साल छोटे एक्टर संग करेंगी रोमांस, बनेंगी भूतनी

इंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को लेकर खबर है कि अपनी आने वाली फिल्म में वो एक भूत का किरदार निभाने वाली हैं. खबर है कि करीना इस फिल्म में खुद से काफी छोटे एक एक्टर के साथ रोमांस करेंगी और अब इंटरनेट पर उनकी उम्र के अंतर को लेकर चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि 44 साल की करीना अपनी इस नई फिल्म में एक ऐसे एक्ट के साथ नजर स्क्रीन शेयर करेंगे जो उम्र में उनसे लगभग 20 साल छोटा होगा.
करीना कपूर खान 20 साल के एक यंग एक्टर के साथ करेंगी रोमांस
डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स के हवाले से कहा गया है, “करीना को भूत के रोल में पेश करने वाली इस अनोखी फिल्म की कहानी ताजा है और यह भूत कैटेगरी में एक नई जगह बनाएगी. यह एक मजेदार, शैली-चेंजिंग विजन है और करीना इसके लिए बिल्कुल फिट हैं.” खबरों के मुताबिक, फिल्म हुसैन दलाल ने लिखी है जो अयान मुखर्जी के साथ अपने कोलैब के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में करीना एक 20 साल के एक्टर के अपोजिट हैं. लेकिन अभी तक इसकी कोई कनफर्मेशन नहीं आई है.
खैर बॉलीवुड में बड़े एक्टर्स का पर्दे पर छोटे सितारों के साथ रोमांस करना नया चलन नहीं है. रणवीर सिंह को फिल्म धुरंधर में सारा अर्जुन के साथ रोमांस करने के लिए सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. रणवीर सिंह 38 साल के हैं और सारा केवल 18 साल की हैं. इसी बीच करीना के एक छोटी उम्र के एक्टर के साथ रोमांस करने की खबरों ने लोगों को चौंका दिया है.
वर्कफ्रंट पर बात करें तो करीना ने हाल ही में फिल्मों में 25 साल पूरे किए हैं और वह दायरा में नजर आएंगी. यह क्राइम-ड्रामा थ्रिलर है. इसमें करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. यश और सीमा और मेघना गुलजार की लिखी गई यह फिल्म अपने प्री-प्रोडक्शन फेज में है. पिछले साल 2024 में करीना की दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें तब्बू और कृति सनॉन के साथ क्रू और अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर के साथ रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा सिंघम अगेन शामिल हैं.

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…